सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के उपवन में तोड़फोड़, कार्यकर्ताओं में आक्रोश और उबाल

 मुरादाबाद: जनपद के थाना बिलारी क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में बनाए जा रहे उपवन में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। इस उपवन में लगे यात्री शेड पर लगाए गए पोस्टरों को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया। इस घटना से सपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

घटना की जानकारी मिलते ही बिलारी विधानसभा से सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “कुछ नफरती ताकतें नहीं चाहतीं कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की स्मृति में यह उपवन बने। लेकिन हम इसे हर हाल में बनाएंगे और जरूरत पड़ी तो इसके लिए अपनी जान तक कुर्बान कर देंगे।”

सामाजिक व राजनीतिक विरासत का प्रतीक

15 मई को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और अक्षय प्रताप सिंह यादव सहित कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में इस उपवन का विधिवत भूमि पूजन किया गया था। यह उपवन सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान के प्रयासों से बन रहा है और इसे मुलायम सिंह यादव की सामाजिक व राजनीतिक विरासत के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज

इस घटना को सपा नेताओं ने सोची-समझी साजिश करार दिया है। विधायक फहीम इरफान ने इस संबंध में थाना बिलारी में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

स्थानीय पुलिस कर रही घटना की जांच

घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर दोषियों की पहचान की जाएगी।

सपा कार्यकर्ताओं में दिखी नाराजगी

इस घटना के बाद सपा कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि नेताजी की स्मृति में बन रहे उपवन के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, विधायक फहीम इरफान ने साफ कहा कि उपवन का निर्माण तय समय पर पूरा किया जाएगा और मुलायम सिंह यादव की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000