पीएसी जवान ने की आत्महत्या अपराधआगराउत्तरप्रदेश श्री कृष्ण जन्म भूमि एवं शाही ईदगाह पर तैनात पीएसी के जवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर आत्महत्या By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jul 23, 2024 150 मथुरा। श्री कृष्ण जन्म भूमि एवं शाही ईदगाह पर तैनात पीएसी के जवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बने पीएसी कैंप से जवान के शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि नोएडा के भट्टा परसौल का रहने वाला सुधीर मलिक 15वीं वाहिनी यूनिट में था और वह मथुरा में श्री कृष्ण जन्म स्थान एवं शहीद का मस्जिद की सुरक्षा में तैनात था। सोमवार की देर रात सुधीर ने आत्महत्या कर ली। सुधीर ने आखिर आत्महत्या क्यों की, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि एक सिपाही थे जो 15 वी बटालियन में तैनात थे। केजेएस में ड्यूटी के लिए यहां यूनिट आई हुई थी। रात को लगभग 1:30 बजे के करीब उनके इंचार्ज प्लाटून कमांडर द्वारा फोन पर सूचना दी गई थी कि इस तरह से घटना हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पूरे सम्मान के साथ उनका शव घर भिजवा दिया गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची है। उनके द्वारा साक्ष्य संकलन किए गए हैं। घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया है। मामले में अगर कोई तथ्य सामने आएगा और विधिक कार्रवाई बनती होगी तो की जाएगी। फिलहाल जानकारी करने पर यह बात सामने आई है कि यह सुसाइड की घटना है। सुसाइड कैसे किया और क्यों किया, यह जांच का विषय है। इस मामले में जांच की जा रही है। उनके सहयोगियों और परिवार वालों से बात की जाएगी। samachar 150 Share