परमाणु बम गिरा देंगे, बौखलाए पाकिस्तान के मंत्री ने दी धमकी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि निलंबित करने पर पाकिस्तान बौखला गया है। उसने भारत को परमाणु बम की धमकी दी है। पाकिस्तानी नेता लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जो उनकी बेचैनी को दर्शाते हैं। अब पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत को परमाणु हमले की धमकी दी है। रावलपिंडी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अब्बासी ने भारत को गीदड़भभकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान का पानी रोका, तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान डरा हुआ है और लगातार भड़काऊ बयान दे रहा है। इससे उसकी हताशा साफ झलकती है।

पहलगाम हमला तो बस एक बहाना : हनीफ अब्बासी…

पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने कहा कि उनकी सभी मिसाइलों का निशाना भारत पर है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत ने कोई भी दुस्साहस किया, तो उसे इसका भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। अब्बासी ने दावा किया कि पाकिस्तान के पास दुनिया का सबसे ताकतवर परमाणु बम है। गोरी, शाहीन, गजनवी जैसी मिसाइलें और 130 परमाणु बम सिर्फ भारत के लिए तैयार रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने कूटनीतिक कोशिशों के साथ अपनी सीमाओं की सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम कर रखे हैं। पहलगाम हमला तो बस एक बहाना है, असली मुद्दा सिंधु जल संधि है।

हनीफ का नाम अक्सर विवादों में रहा…

हनीफ अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान रेलवे सेना की मदद के लिए हमेशा तैयार है। जरूरत पड़ने पर सेना रेलवे का उपयोग कर सकती है. हनीफ अब्बासी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता हैं जो भड़काऊ बयान देते रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जमात-ए-इस्लामी से की थी और 2008 में पीएमएल-एन का दामन थामा था। जून साल-2012 में उनके खिलाफ 500 किलोग्राम इफेड्रिन ड्रग्स के दुरुपयोग के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। हनीफ का नाम अक्सर विवादों में रहा है, लेकिन वह अपनी पार्टी में एक अहम चेहरा बने हुए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000