आतंकियों को पैसे देंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, (फाइल फोटो) देश पाकिस्तान ने दिखाया असली चेहरा, आतंकियों के परिवारों को देंगे फाइनल का पैसा, खुद कप्तान ने किया एलान By Khulasa India News Desk Last updated Sep 29, 2025 247 सबसे बड़ा विवाद तब खड़ा हुआ जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में सलमान अली आगा ने एलान किया कि ‘पूरी पाक टीम की मैच फीस उन परिवारों को दी जाएगी जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए।’ एशिया कप 2025 फाइनल में भारत से पांच विकेट से हारने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का बयान एक बार फिर विवादों में है। सलमान ने न सिर्फ भारतीय टीम के ‘नो हैंडशेक’ फैसले को क्रिकेट का अपमान बताया बल्कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में चौंकाने वाला एलान करते हुए कहा कि पूरा मैच फीस उन परिवारों को दान किया जाएगा जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए। यानी पाकिस्तानी खिलाड़ी आतंकियों के परिवारों को मैच फीस देंगे, क्योंकि भारत के ऑपरेशन सिंदूर में केवल पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था और उसमें 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया था। आतंकी मसूद अजहर भी होगा मालामाल? ऐसे में पाकिस्तान कप्तान का यह बयान उनका असली चेहरा दिखाता है। इस एलान से पाकिस्तान में मौजूद आतंकी मसूद अजहर भी मालामाल हो जाएगा। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के कई सदस्य मारे गए थे। सलमान आगा ने कहा, ‘हमारी टीम एशिया कप फाइनल की मैच फीस को मई में भारत के हमलों में मारे गए नागरिकों और बच्चों के परिवारों को दान कर रही है।’ सलमान का बेतुका बयान फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान अली आगा ने बेतुका बयान देते हुए कहा, ‘भारत ने इस टूर्नामेंट में जो किया, वह बहुत निराशाजनक था। वे हमें नहीं बल्कि क्रिकेट को अनादर कर रहे हैं। अच्छी टीमें ऐसा नहीं करतीं।’ सलमान का इशारा भारतीय खिलाड़ियों के पाकिस्तान टीम से हाथ न मिलाने और प्री-फाइनल फोटोशूट में शामिल न होने की ओर था। उन्होंने कहा कि खेल में औपचारिकताएं पूरी करना जरूरी होता है। सूर्यकुमार पर बचकाने आरोप सलमान ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर बेतुका आरोप लगाते हुए कहा कि वे निजी तौर पर हाथ मिलाते हैं, लेकिन कैमरों के सामने अलग व्यवहार करते हैं। सलमान का एक झूठ भी सामने आया है। दरअसल, सलमान ने टूर्नामेंट के शुरू में कैप्टेंस मीट का जिक्र किया और कहा, ‘उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत में मेरे साथ हाथ मिलाया, लेकिन पब्लिक में, कैमरों के सामने वे ऐसा नहीं करते। मुझे लगता है कि यह उनका निजी फैसला नहीं है, बल्कि उन्हें निर्देश दिए गए हैं।’ जबकि सच तो ये है कि भारतीय कप्तान ने आगा से कभी हाथ मिलाया ही नहीं। इसको लेकर खबरें भी सामने आई थीं। नकवी ट्रॉफी होटल ले गए, (फाइल फोटो) ट्रॉफी विवाद पर PAK कप्तान का बचाव सलमान ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) अध्यक्ष मोहसिन नकवी की शर्मनाक हरकतों का बचाव करते हुए भी दिखे। आश्चर्य की बात यह है कि सलमान यहां ये भूल गए कि नकवी पीसीबी अध्यक्ष नहीं, बल्कि एसीसी प्रमुख के तौर पर वहां थे। अपने पद की गरिमा रखना नकवी का काम था। सलमान ने कहा कि भारत ने ट्रॉफी लेने से इनकार किया इसलिए नकवी उसे लेकर चले गए। उन्होंने कहा, ‘आप ट्रॉफी नहीं लेंगे तो वो आपको कैसे देंगे? जो हुआ, वह उसी का नतीजा था। आतंक और आतंकियों के साथ खड़ा पाकिस्तान सबसे बड़ा विवाद तब खड़ा हुआ जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में सलमान अली आगा ने एलान किया कि ‘पूरी पाक टीम की मैच फीस उन परिवारों को दी जाएगी जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए।’ सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर बवाल मच गया है। भारतीय फैंस लिख रहे हैं कि पाकिस्तान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह आतंक के खिलाफ नहीं बल्कि आतंक के साथ खड़ा है। समाचार 247 Share