घर पर फहराया पाकिस्तानी झंडा,इलाके में मचा बवाल, बाप-बेटा गिरफ्तार, वीडियो वायरल

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक घर पर पाकिस्तान का झंडा लगा होने का मामला सामने आया है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा फहराने का वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाकिस्तान के झंडे को घर से उतरवा दिया। साथ ही घर के मालिक पिता-पुत्र के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के बाद झंडे को उतारा…

बता दें कि पूरा मामला जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव बुड़ान अलीगंज का है। यहां कपड़े का काम करने वाले रईस के घर की सबसे ऊपर की मंजिल पर पाकिस्तान का झंडा लगे होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचीं तो देखा कि रईस के घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहरा रहा है। पुलिस ने सबूत के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की इसके बाद झंडे को उतारा।

पिता-पुत्र पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज…

पुलिस ने मौके से ही रईस और पुत्र सलमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 153 ए 153 बी के तहत देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर किया है। अब गिरफ्तार आरोपी पिता पुत्र से पुलिस के अलावा एलआईयू भी पूछताछ कर रही है। दोनों को कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। पुलिस दोनों आरोपियों से घर पर पाकिस्तानी झंडा लगाने की वजह पूछ रही है तो वह कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000