गोलीबारी की योजना के आरोप में गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी: बंदूक और गोला-बारूद बरामद, स्कूल पर हमले की रची थी साजिश

पाकिस्तान में जन्मे लुकमान खान को डेलावेयर विश्वविद्यालय में सामूहिक गोलीबारी की योजना के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके पास बंदूकें, गोला-बारूद, बॉडी आर्मर और एक नोटबुक बरामद हुई। नोटबुक में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का नक्शा, ‘सभी को मारो’ और ‘शहीद’ जैसे शब्द और पुलिस से बचने की जानकारी लिखी थी।

पाकिस्तान के एक प्रवासी को कथित तौर पर बंदूकों, गोला-बारूद, शरीर के कवच (बॉडी आर्मर) के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक नोटबुक भी बरामद की गई है, जिसमें उसने स्कूल परिसर में सामूहिक गोलीबारी में ‘सभी को मारने’ और ‘शहीद’ होने की योजना बनाई थी। गिरफ्तार व्यक्ति डेलावेयर विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र है।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, व्यक्ति की पहचान लुकमान खान (25 वर्षीय) के रूप में हुई। उसे 24 नवंबर की रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस को वह एक पार्क में उसके ट्रक पर मिला और उसके व्यवहार पर शक होने के बाद वाहन की तलाशी ली। ट्रक में एक ग्लॉक पिस्तौल, 27-राउंड गोलियों के मैगजीन और बॉडी आर्मर की प्लेटें बरामद हुईं।

पिस्तौल को ऐसे किट में रखा गया था, जिसे जोड़कर उसे सेमी-ऑटोमैटिक राइफल बनाया जा सकता था। हथियारों के साथ पुलिस को एक नोटबुक भी मिली, जिसमें हाथ से जानकारी लिखी गई थी। इसमें लिखा गया था कि वह अपने पुराने स्कूल परिसर में हथियारों का इस्तेमाल करके गोलीबारी कैसे करेगा।

नोटबुक में था मुख्यालय का नक्शा

रिपोर्ट के मुताबिक, नोटबुक में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन (मुख्यालय) का नक्शा भी था, जिसमें प्रवेश और निकासी के रास्ते चिह्नित किए गए थे। इसमें ‘सभी को मारो,’ ‘शहीद’ जैसे शब्द लिखे थे और बताया गया था कि गोलीबारी के बाद पुलिस से कैसे बचा जाए। पुलिस ने कहा कि यह पूरी योजना पहले से बनाई गई थी और इसमें साफ तौर पर युद्ध जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया जाना था। हालांकि, हमले की साजिश के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हैं। लुकमान ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि शहीद होना ‘सबसे महान चीजों में से एक है’।

पाकिस्तान में हुआ था लुकमान का जन्म

न्यू कैसल काउंटी पुलिस ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया, पाकिस्तान में जन्मा लुकमान खान बचपन से ही अमेरिका में रह रहा था और अमेरिकी नागरिक है। खान पर मशीन गन अवैध रूप से रखने का आरोप लगाया गया है और एफबीआई की जांच जारी है। पड़ोसियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि पहले खान मिलनसार बनकर था। लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह लोगों से अलग-थलग रहने लगा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000