गजब:बरेली में पाकिस्तानी महिला बन गई सरकारी टीचर,लगाया था रामपुर का फर्जी आईडी प्रूफ

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक पाकिस्तानी महिला फर्जी दस्तावेज लगाकर सरकारी शिक्षिका बन गई।जब इस मामले की सच्चाई अधिकारियों के सामने आई तो वो भी हैरान रह गए। बरहाल एफ़आईआर दर्ज हो ग‌ई है। जल्द महिला शिक्षिका की गिरफ्तारी भी हो जाएगी।

बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में माधोपुर प्राथमिक विद्यालय में ये हैरतअंगेज मामला सामने आया है।बताया जा रहा है स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक शुमायला खान पर आरोप है कि इन्होंने गलत दस्तावेज लगाकर अध्यापक पद हासिल कर लिया,जबकि वह पाकिस्तान की नागरिक हैं। आरोप है कि शुमायला खान ने तथ्यों को छुपा कर फर्जी दस्तावेज लगाकर सरकारी नौकरी हासिल कर ली थी। जानकारी है कि जो प्रमाण पत्र नौकरी के लिए लगाया गया था वह रामपुर में एसडीएम सदर कार्यालय की ओर से जारी किया गया है।

बताया जा रहा है साल 2015 में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक विद्यालय माधौपुर में महिला को अप्वाइंट किया गया था।जांच की गई तो पता चला जो प्रमाण पत्र लगाया गया था वह फर्जी है।फिर इस पूरे मामले की गहनता से जांच हुई।रिपोर्ट सामने आने के बाद 2024 अक्टूबर के महीने में टीचर को निलंबित कर दिया गया है और अब बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर थाना फतेहगंज पश्चिमी में एफआईआर भी दर्ज की गयी है।

हकीकत सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।यह पहला मामला है कि बेसिक शिक्षा विभाग में पाकिस्तानी नागरिक को सरकारी नौकरी हासिल हो गई।बड़ा सवाल उठ रहा है कि दस्तावेज की गहनता से जांच क्यों नहीं की गई।अब इतने वर्ष बाद जब दस्तावेज की जांच हुई तो सच सामने आया है।

इस मामले पर जानकारी देते हुए एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि थाना फतेहगंज पश्चिमी में खंड शिक्षा अधिकारी विकास क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी ने तहरीर दी।इसमें उन्होंने बताया शुमायना खान पुत्री एसए खान, मकान नंबर 20 गली नंबर 4 रामपुर ने फर्जी निवास प्रमाण पत्र लगाकर सहायक अध्यापिका के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है और इनको निलंबित किया गया है।थाना फतेहगंज पश्चिमी पर अपराध संख्या 19 बटा 25 अंतर्गत धारा 419, 420, 467, 468 , 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।इसमें आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली में एक बार फिर बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना: 9 साल बच्ची से हैवानियत: सूटकेस में मिला शव, गुस्साए लोग, इलाके में तनाव के चलते फोर्स तैनात     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000