उत्तरप्रदेशबुलंदशहर पापा ने मां की हथौड़े से की हत्या: पूर्व फौजी ने खेला खूनी खेल, हत्या के पीछे कहीं 11 साल पहले की घटना By Pratibha Rajdar Last updated Aug 5, 2025 296 यूपी के बुलंदशहर स्थित पहासू क्षेत्र के बरौला गांव में सोमवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में 60 वर्षीय वृद्धा यशपाली की मौत हो गई। इसमें यशपाली की बेटियों ने पिता समय सिंह उर्फ सम्मी पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं अन्य परिजन व ग्रामीण आरोप निराधार बता रहे हैं। सीओ शिकारपुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं। बरौला गांव सोमवार सुबह वृद्धा यशपाली का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। सेना से सेवानिवृत्त पति समय सिंह उर्फ सम्मी अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद धीरे-धीरे वहां भीड़ जमा हो गई। शाम को मृतका की बेटियां भी घर पहुंचीं, जिन्होंने अपने पिता पर हत्या का आरोप लगाया। बेटी पूनम ने बताया कि पिता समय सिंह और माता यशपाली के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। आरोप है कि उनके पिता ने हथौड़े से हमला कर उनकी मां की हत्या कर दी। वहीं अन्य ग्रामीणों का कहना है कि यशपाली की मौत सुबह ही हो गई थी। उस वक्त समय सिंह भी घर पर नहीं था। समय सिंह ने घर पहुंचने के बाद जब यशपाली को मृत देखा तो ग्रामीणों को जानकारी दी। वहीं शनिवार रात को स्थानीय पुलिस सूचना पर पहुंची। पुलिस जब शव को पीएम जांच के लिए ले जाने लगी तो बेटियों ने विरोध जताया। उनको समझाने के बाद शव पीएम जांच के लिए भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। दो बेटों की 11 साल पहले हो गई थी मौत मृतका यशपाली की बेटी सोनिका ने बताया कि वह चार भाई- बहन थे। वर्ष 2014 में उनके भाई धीरज व ललित की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं, सोनिका और बहन पूनम की माता पिता ने शादी कर दी थी। तब से दोनों माता-पिता अकेले रहते थे। महिला यशपाली की मौत की जानकारी मिली है। इसमें पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है। मृतका की बेटी व दामाद से जानकारी ली जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। – डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी देहात samachar 296 Share