PCS परीक्षार्थी ने दी जान: ‘बस मजाक मत उड़ाना कि मैं तुमसे पीछे मर गया’, कमरे से मिला सुसाइड नोट

आगरा के थाना सदर के महादेव नगर में पीसीएस मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय सागर सिंह ने रविवार रात को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मौत का जिम्मेदार तीन युवकों को ठहराया है। आगरा के महादेव नगर में रहने वाले सागर की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही है।

कमरे से पुलिस ने टेबल पर एक पेज पर लिखा सुसाइड नोट बरामद किया है। सागर ने अपनी माैत का जिम्मेदार तीन युवकों को ठहराया है। सुसाइड नोट में उनके नाम भी लिखे हैं। लिखा है कि केस के पैसे लिए। इसके बावजूद पलायन के लिए मजबूर किया। सारी रिकार्डिंग मोबाइल के एक फोल्डर में लिखी होगी। पुलिस ने युवती और सागर के रिश्ते के बारे में जानकारी के लिए परिजन से बात की। पता चला कि पहले सागर और युवती दोस्त थे।

दोनों शादी की भी बात कर रहे थे। हाल ही में युवती का रिश्ता कहीं और तय हो गया। इसकी जानकारी युवक को भी थी। अगस्त में युवती ने मृतक और उसके परिजन के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और तेजाब से झुलसाने की कोशिश, धमकी के आरोप में केस दर्ज कराया था। इस केस में फाइनल रिपोर्ट लगी थी। अब सागर के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। इसमें युवती से हुई व्हाट्सएप चैट भी माैजूद है। उसे चेक किया जाएगा। अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

केस के बाद से तनाव में था सागर

परिजनों ने बताया कि सागर पढ़ाई में होनहार था। उसने बीसीए में अपने काॅलेज में टाॅप किया था। एक भाई और एक बहन हैं। मां गीता देवी बेटे की माैत से बेहाल हैं। कहा कि युवती पहले दोस्त थी। बाद में वह रुपये मांगने लगी। इसको देखते हुए बेटे ने रिश्ता तोड़ दिया। उसने रंजिश मानकर केस दर्ज करा दिया। इसके बावजूद उसका पीछा नहीं छोड़ रही थी। केस के बाद से
सागर तनाव में रह रहा था।
यह दर्ज कराया था केस
युवती की तहरीर पर 7 अगस्त को थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज किया था। युवती ने लिखा था कि सागर परेशान कर रहा है। गाली-गलाैज करता है। हाथ पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी पर बैठने का दबाव बनाता है। शादी का दबाव बना रहा। परिवार और भाई को जान से मारने की धमकी दी है। इससे पूरा परिवार सदमे में है। स्कूल पढ़ाने जाते समय तेजाब फेंक चुका है। उसकी जान बच गई थी। 6 अगस्त को तमंचा लेकर घुस आया। तमंचा तानकर धमकाया। इसमें उसके पिता और मां भी सहयोग कर रहे थे। इस केस को सागर के परिजन झूठा बता रहे हैं। इसी के आधार पर ब्लैकमेलिंग का आरोप युवती के परिजन पर लगाया है।
मेरे मरने के बाद तुम्हारी शादी होगी
पुलिस के मुताबिक, बरामद सुसाइड नोट में लिखा है कि (युवती का नाम) मुझे पता है मेरे मरने के बाद तुम्हारी शादी होगी। बस यही बर्दाश्त नहीं है। खुश रहोगी भी पर मैं नहीं जी पा रहा। मरने का मन नहीं कर रहा। अभी काॅल कर लो। कुछ यूं तुम नहीं तो कोई नहीं। बस मजाक….मत उड़ाना कि मैं तुमसे पीछे मर गया…।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000