नाराज लोगों को समझाती पुलिस,(फाइल फोटो) गोरखपुरउत्तरप्रदेश गोरखपुर में गोली लगने से एक की मौत पर हंगामा, भड़के लोगों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी; गाड़ियां भी फूंकीं By Khulasa India News Desk Last updated Sep 16, 2025 55 नाराज लोगों ने हत्या के विरोध में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और सड़क जाम कर दी। सूचना पर प्रशासकि अधिकारी के साथ पुलिस और पीएसी की टीम मौके पर पहुंची है। पिपराइच क्षेत्र के जंगल धूषण महुआ चापी में बीती रात गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई है और एक युवक घायल हो गया। मंगलवार की सुबह नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस पर पथराव करने लगे। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को चोट आई है। बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने मैजिक गाड़ी में आग लगा दी। पूरा मामला गो तस्करों से जुड़ा बताया जा रहा है। नाराज लोगों ने हत्या के विरोध में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और सड़क जाम कर दी। सूचना पर प्रशासकि अधिकारी के साथ पुलिस और पीएसी की टीम मौके पर पहुंची है।लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन नाराज लोग उग्र होकर सड़क पर ही प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार पत्थरबाजी भी कर रहे हैं। समाचार 55 Share