पीजीआई की महिला डॉक्टर रुचिका टंडन के साथ हुई साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने 2 करोड़ 81 लाख रुपए वसूले

लखनऊ। महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने 2 करोड़ 81 लाख रुपए वसूले । पीजीआई की डॉक्टर रुचिका टंडन के साथ हुई साइबर ठगी। ठगों ने सीबीआई अफसर बनकर पहले खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताया। रुचिका के सभी मोबाइल बंद करने की बात कहकर धमकाया। रुचिका के नंबरों की 22 बार शिकायत आने की बात कह कर धमकाया। बाद में ठगों ने रुचिका की कॉल फर्जी सीबीआई अफसर को ट्रांसफर कर दी। फर्जी सीबीआई अफसर ने रुचिका को डिजिटल अरेस्ट कर लिया । नाम जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम आने की बात कह कर रुचिका को धमकाया। महिला और बच्चों की तस्करी के आरोप में रुचिका को गिरफ्तारी कर डर दिखाया। कार्रवाई से बचने के लिए पांच खातों में 2 करोड़ 81 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए । 3 अगस्त से 8 अगस्त के बीच ठगों के सात खातों में ट्रांसफर कराई गई रकम। एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी लखनऊ साइबर क्राइम पुलिस।

साइबर ठगों ने सीबीआई अधिकारी बनकर संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) की डॉक्टर रुचिका टंडन को डिजिटल अरेस्ट कर 2.81 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कृष्णानगर निवासी रुचिका के मुताबिक कुछ दिन पहले अंजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को ट्राई एजेंसी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके सारे मोबाइल नंबर बंद किए जा रहे हैं। कारण पूछने पर बताया कि आपके सिम कार्डों पर 22 बार शिकायत की गई है, इसलिए आपसे सीबीआई के अधिकारी बात करेंगे। इसके बाद ठग ने वीडियो कॉल के जरिये राहुल गुप्ता से बात कराई, जिसने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया।

जालसाज ने कहा, आपका नाम जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया है। साथ ही महिला व बच्चों की तस्करी के मामले में भी उनकी संलिप्तता बताते हुए गिरफ्तारी की बात कही। कार्रवाई से बचाने के बदले में शातिरों ने पांच खातों से 2.81 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए।

पार्सल में ड्रग्स मिलने के नाम पर 70 लाख वसूले

पार्सल में ड्रग्स मिलने के नाम पर जालसाजों ने गोमतीनगर निवासी उमेश चंद्र पंत से 70 लाख रुपये वसूल लिए। उमेश के मुताबिक, कुछ दिन पहले अंजान नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को डीएचएल कूरिअर सर्विस का कर्मचारी बताया। थाईलैंड से उनके नाम पर आए पार्सल में ड्रग्स आने की बात कही। इसके बाद उमेश चंद्र को डिजिटल अरेस्ट कर 70 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000