महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने इस दिन प्रयागराज आ रहे PM मोदी, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ 2025 की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए 13 दिसंबर को प्रयागराज आएंगे। इस दौरान पीएम मोदी महाकुंभ क्षेत्र में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के आगमन से पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद 7 दिसंबर को सभी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

राज्य सरकार ने प्रयागराज के संगम क्षेत्र में महाकुंभनगर को नए जिले के रूप में अधिसूचित किया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पीएम मोदी के आगमन के दौरान महाकुंभनगर और प्रयागराज को उसी तरह सजाने की योजना है, जैसे लोग किसी उत्सव के दौरान अपने घरों को सजाते हैं। इसी क्रम में सभी विभागों को अपने कार्यालयों और भवनों को सजाने के निर्देश दिए गए हैं।

फेस्टिव मूड में नजर आएगा महाकुम्भनगर और प्रयागराज…

बयान के मुताबिक, इमारतों को रोशन करने की भी योजना है। इसके अलावा प्रमुख चौराहों और सड़कों को भी दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीएम मोदी जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें समय से पहले पूरा करने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि सभी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। तय समय सीमा के अंदर इन्हें पूरा कर लिया जाएगा। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात दिसंबर को प्रयागराज में इन कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रयागराज आगमन को लेकर सभी विभाग और अधिकारी पूरी तरह तैयार हैं।

PM के दौरे से पहले जोरों-शोरों पर चल रही तैयारियां…

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा सभी महत्वपूर्ण सड़कों के नवीनीकरण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी द्वारा सभी चौराहों और सड़कों के सौंदर्यीकरण का कार्य समय से पूरा कर लिया जाएगा। मंडलायुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाइटिंग और थीमेटिक लाइटिंग का कार्य किया जा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा सभी विद्युत केबल बिछाने का कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000