काशी में पीएम मोदी का हमशक्ल कर रहा है घर-घर प्रचार, लोगों ने कहा-ये तो मोदी जी हैं

वाराणसी। सबसे वीवीआइपी लोकसभा सीट वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नामांकन कर दिया है। पीएम के नामांकन के बाद काशी में नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी, इंडिया गठबंधन और बहुजन समाज पार्टी समेत सभी चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान काशी में पीएम के हमशक्ल अभिनंदन पाठक भी घर- घर प्रचार कर रहे हैं और लोगों से पीएम के लिए वोट मांग रहे हैं।

काशी में अपने बीच पीएम मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक को देखकर लोग बहुत हैरानी में हैं। लोगों को लग रहा है कि खुद पीएम प्रचार कर रहे हैं। कुछ लोग अभिनंदन पाठक को मोदी जी कहकर ही बुला रहे हैं। लोग उनके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। बता दें कि अभिनंदन पाठक अयोध्या के रहने वाले हैं,लेकिन वो राजधानी लखनऊ में रहते हैं।

अभिनंदन पाठक ने बताया कि वह इसके पहले साल- 2014 और साल- 2019 के लोकसभा चुनाव में भी काशी आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रचार किया था। अब वह वाराणसी में 15 दिनों तक रहकर भाजपा के लिए प्रचार- प्रसार करेंगे। अभिनंदन ने बताया कि उनके साथ उनकी टीम के 100 लोग भी काशी पहुंच रहे हैं।

अभिनंदन पाठक ने बताया कि मोदी जी अवतार पुरुष हैं और उन्हें फिर से सत्ता में लाना है। इसलिए वह खुद के पैसे खर्च कर उनका चुनाव प्रचार कर रहें है। अभिनंदन ने बताया कि मोदी हमारे लिए भगवान हैं और उन्होंने धरती, गगन और अंतरिक्ष में भी भारत का मान बढ़ाया है। इसलिए वह अपने काम को छोड़कर उनके विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ में भीषण हादसा: सफाईकर्मियों से भरी पिकअप पलटी, 17 घायल, 8 की हालत गंभीर     |     यूपी विस उपचुनाव: फूलपुर पर क्यों अटकी कांग्रेस की सूई, प्रियंका की क्या बात मानेंगे अखिलेश     |     कभी गाड़ी पलटी गई, तो कभी बाइक, असद अहमद से लेकर विकास दुबे तक चर्चित एनकाउंटर पर एक नजर     |     अमेरिका का दावा, पूर्व रॉ अधिकारी ने रची सिख अलगाववादी पन्नू की हत्या की साजिश     |     ईरान की फायजा ने मुरादाबाद के दिवाकर से किया प्रेम विवाह, फायजा को भारत छोड़ने की धमकी, दोनों को जान का खतरा     |     यूपी रोडवेज बस चालकों को दिवाली तोहफा, नई वर्दी में नजर आएंगे ड्राइवर और कंडक्‍टर     |     पूर्व सभासद की नातिन का अपहरण, सिर कूचकर और गला काटकर हत्या     |     सवारियों से भरी बस शारदा नदी में गिरी, दो लोगों की मौके पर मौत, 22 घायल     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000