खुद को पीएनबी का मैनेजर बताकर 24.70 लाख की ठगी करने के आरोपी दयानंद गुप्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में खुद को पीएनबी मुख्य शाखा का मैनेजर बताकर 24.70 लाख की जालसाजी के आरोपी दयानंद गुप्ता को सोमवार को खोराबार पुलिस व एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। इसके दो साथियों को पुलिस पहले ही जेल भिजवा चुकी है। आरोपी दयानंद राजघाट के बसंतपुर नरकटिया का निवासी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि दयानंद पिछले तीन साल से फरार था। उसपर 10 हजार का इनाम था। उसके दो साथियों राजन यादव और कौशल को पुलिस पहले ही जेल भिजवा चुकी है। एसपी सिटी ने बताया कि सिक्टौर निवासी महिला शिक्षक उमा श्रीवास्तव को राजन यादव व कौशल कुमार एफडी पर ज्यादा ब्याज का लालच देकर 21 दिसबंर साल-2018 को पीएनबी मुख्य शाखा ले गए। जहां उनकी मुलाकात दयानंद गुप्ता से कराई। दयानंद ने खुद को वहां का मैनेजर बताया।

एफडी के नाम पर 24 लाख 70 हजार रुपये ले लिया और फर्जी रसीद दे दी। कहा कि इस एफडी को 10 जनवरी साल-2020 को तोड़वा लीजिएगा। साथ ही अच्छा कस्टमर बताकर उमा को एक मोबाइल फोन उपहार में दे दिया। कहा कि यह बैंक की तरफ से है। महिला जब 10 जनवरी साल-2020 को एफडी तोड़वाने बैंक गई तो उसे जालसाजी की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने खोराबार पुलिस से संपर्क किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 15 जुलाई साल-2020 को केस दर्ज किया। राजन यादव ने खुद को एजेंट बताया था, वही कौशल महिला को बैंक ले गया था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन तभी से दयानंद फरार था। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |     स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला, क्षेत्र में हड़कंप     |     युवक ने धारधार हथियार से की भाई हत्या, नशे का आदि था मृतक     |     ग्रीन यूपी मिशन के तहत जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे,लखनऊ मंडल में लगेंगे सबसे अधिक चार करोड़ पौधे     |     यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,तीन जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 9 बदमाश गिरफ्तार     |     पति के साथ 17 म‌ई को लिए सात फेरे,18 को पहुंची ससुराल,सुहागरात के दूसरे दिन प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार     |     पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के सामने चुनौती, आतंकियों की घाटी में नई चाल     |     ज्योति मल्होत्रा का सामने आया अयोध्या कनेक्शन,राम मंदिर के पास बनाया वीडियो,शेयर की अहम जानकारियां     |     अजरबैजान की उल्टी गिनती शुरू,उसके दुश्मन से भारत ने की 720 मिलियन डॉलर की डील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000