डबल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिपाही ने पत्नी से फोन कराकर उसके आशिक को बुलाया, फिर दो की गला रेत कर की थी हत्या…

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी में हुए डबल मर्डर के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सिपाही महेंद्र कुमार और उसकी पत्नी दीपिका को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने मिलकर मनोज और रोहित की गला काटकर हत्या की थी।

प्रेम-प्रसंग के चलते की गई हत्या…

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सिपाही महेंद्र कुमार ने पत्नी से फोन कराकर मनोज को बुलवाया था। आरोपी सिपाही महेंद्र कुमार और उसकी पत्नी ने हत्या के साजिश की बात कबूल की है। इस डबल मर्डर की वजह सिपाही की पत्नी का मनोज के साथ प्रेम-प्रसंग का मामला होना था।

दोस्त रोहित के साथ आया था मनोज…

पुलिस का कहना है कि महेंद्र की पत्नी दीपिका की मनोज से दोस्ती थी, लेकिन 2021 में दीपिका की शादी महेंद्र से हो गई थी। शुक्रवार को महेंद्र के कहने पर ही दीपिका ने फोन करके मनोज को बुलाया था। मनोज मोटरसाइकिल से अपने दोस्त रोहित के साथ आया था। जहां महेंद्र ने दोनों दोस्तो की गला काटकर हत्या कर दी थी।

अन्य लोगों की तलाश भी कर रही पुलिस…

लखनऊ के डीसीपी वेस्ट के विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस का कहना है कि इस दोहरे हत्याकांड में महेंद्र के साथ उसके कुछ और साथी भी शामिल थे, जिनकी तलाश की जा रही है।

गांव के बाहर मिले थे दो लोगों के शव…

बता दें कि लखनऊ के एक गांव के बाहर दो लोगों के शव मिले थे। इन दोनों की गला रेत कर हत्या किए जाने की आशंका थी। शुरुआती जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी)-पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा, ‘काकोरी थाने को शुक्रवार रात करीब सवा 10 बजे पनखेड़ा गांव के बाहर दो लोगों के शव मिलने की सूचना मिली।’

दोनों मृतकों की हुई थी पहचान…

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘मृतकों की पहचान मनोज (25) और रोहित (26) के रूप में की गई है जो पनखेड़ा गांव के निवासी थे। इन दोनों की हत्या किसी तेज धारदार हथियार से उनका गला रेता गया था।’

गांव में तैनात किया गया था भारी पुलिस बल…

इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि मनोज और रोहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। शव मिलने के तुरंत बाद कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000