पंद्रह छात्राओं का यौन शोषण करने वाले कंप्यूटर टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के ददरौल विकासखंड के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय की 15 छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोपी कंप्यूटर अनुदेशक के मोहम्मद अली को सोमवार को आखिरकार कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। बीएसए ने उसकी संविदा भी समाप्त कर दी है। वहीं तथ्यों के छिपाने के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापिका को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। छात्राओं के यौन शोषण का मामला 13 मई को सामने आने के बाद ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा किया था। स्कूल के शौचालय से आपत्तिजनक चीजें बरामद होने से गुस्साए ग्रामीणों ने अनुदेशक की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला था। इस मामले में ग्राम प्रधान लालता प्रसाद की ओर से शहर के खलीलगर्वी के रहने वाले कंप्यूटर अनुदेशक मोहम्मद अली निवासी खलीलगर्वी के अलावा प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार और सहायक अध्यापक शाजिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

इसके बावजूद आरोपियों को जेल न भेजने पर अभिभावकों ने रविवार को थाने पहुंचकर हंगामा किया था। पुलिस ने आरोपी अनुदेशक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। दूसरी ओर छात्राओं को कड़ी सुरक्षा में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। जहां उनका एक्स-रे कराने के साथ ही चिकित्सीय जांच कराई गई। बीएसए ने कंप्यूटर अनुदेशक की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इंचार्ज अध्यापक अनिल और सहायक अध्यापक शाजिया को निलंबित कर दिया है। सीओ तिलहर प्रयांक जैन व बीएसए कुमार गौरव ने गांव पहुंचकर छात्राओं व अभिभावकों के बयान दर्ज किए। बीएसए कुमार गौरव ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी ददरौल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ग्रीन यूपी मिशन के तहत जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे,लखनऊ मंडल में लगेंगे सबसे अधिक चार करोड़ पौधे     |     यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,तीन जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 9 बदमाश गिरफ्तार     |     पति के साथ 17 म‌ई को लिए सात फेरे,18 को पहुंची ससुराल,सुहागरात के दूसरे दिन प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार     |     पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के सामने चुनौती, आतंकियों की घाटी में नई चाल     |     ज्योति मल्होत्रा का सामने आया अयोध्या कनेक्शन,राम मंदिर के पास बनाया वीडियो,शेयर की अहम जानकारियां     |     अजरबैजान की उल्टी गिनती शुरू,उसके दुश्मन से भारत ने की 720 मिलियन डॉलर की डील     |     ऑपरेशन सिंदूर: पीर पंजाल क्षेत्र से सेना की नौ में से 7 स्ट्राइक,तबाह हुए कई आतंकी ढांचे     |     यूपी में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस,14 आईएएस और 6 पीसीएस तबादला एक्सप्रेस पर हुए सवार     |     सहारनपुर में झाड़ फूक कराने आई नाबालिग किशोरी के साथ हुआ गेंगरेप , आरोपी गिरफ्तार     |     दर्दनाक हादसा, काशीदास की पूजा में टेंट में उतरा करंट, सिपाही समेत चार की मौत; कई लोग झुलसे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000