डॉ शिवमूर्ति लाल मौर्या पर जानलेवा हमले के मामले में दो अभियुक्तों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, रिमांड के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल
प्रतापगढ़। दिनांक- 03.01.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पल्टन बाजार में वादी पर मोटर साइकिल सवार आरोपीगणों द्वारा वादी पर रॉड व हथौडे से मारकर घायल करने के प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 05/2026 धारा 191 (2)/191 (3)/126 (2)/115(2) बीएनएस के तहत 04-05 व्यक्ति अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में उ0 नि0 राहुल कुमार मय हमराह का0 सचिन कुमार व का रंजीत कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 05/2026 धारा 191 (2)/191 (3)/126 (2)/115(2) /109 (1)/352 बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 02 अभियुक्तों 1. मो0 अलसहाब पुत्र अब्दुल मुबीन निवासी- बेगम वार्ड बकरामंडी, थाना- कोतवाली नगर, जनपद- प्रतापगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष व 02. मो0 मोनिस पुत्र गुलजार अहमद निवासी बेगम वार्ड बकरामणी थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को थाना क्षेत्रान्तर्गत रामलीला मैदान बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसका रिमांड लेकर अदालत के सामने पेश किया गया, जहाँ अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया।