युवक की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाहरी दिल्ली। मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम चाकू मारे जाने से घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर इस मामले में दो नाबालिग आरोपितों को पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटे बाद पकड़ लिया है। वहीं, फरार अन्य आरोपितों का पुलिस पता लगा रही है। आरोपितों के स्वजन व जानकारों से पुलिस पूछताछ कर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि सभी हमलावरों की पहचान कर ली गई है।

पुलिस ने मामले को लेकर दी ये जानकारी…

जानकारी के मुताबिक मृतक 18 साल का लक्की अपनी मां छोटे भाई और बहन के साथ मंगोलपुरी जे ब्लॉक में रहता था। लक्की की मां माला ने बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे उनका बेटा चाय पीकर घर के पास ही एक पार्क में गया।

घर के निकलने के दौरान उसने बताया कि कुछ दोस्त उसे बुला रहे हैं। पार्क में पहुंचते ही कुछ लड़कों ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खून से लथपथ लक्की भागता हुआ अपने घर पहुंचा। तुरंत उसे पास के ही संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित ने इलाज के दौरान तोड़ा दम…

लक्की की मां का आरोप है कि बेटे पर हमला करने वाले तीन चार लड़के उसके दोस्त हैं। जांच में पता चला कि बदमाश पहले पीड़ित के घर के बाहर हंगामा कर रहे थे। मृतक की मां के डांटने पर सभी वहां से चले गए थे। इसपर पीड़ित ने अपनी मां का विरोध किया और बताया कि सभी उसके दोस्त थे। बुधवार रात पुलिस को इलाज के दौरान युवक के दम तोड़े जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटे बाद दो नाबालिगों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि एक नाबालिग के भाई के साथ लक्की का कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इस दौरान मृतक ने उसकी पिटाई कर दी थी। जिसका बदला लेने के लिए आरोपित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीएम योगी का कम नहीं हुआ जज्बा,कड़कती बिजली,तेज बारिश,छाता लगाकर निकले सीएम योगी, 300 लोगों का बांटा गम     |     भाषा विवाद पर अब मायावती का बयान,हिंदी को छोड़कर जानिए किस भाषा की पैरवी की     |     आजमगढ़ में घर बा केकरा बाप के डर बा,गाने के चक्कर में पिटी पुलिस, जानें पूरा मामला     |     राणा सांगा को लेकर सीएम योगी ने सपा पर बोला हमला,कहा-ये लोग जिन्ना का महिमा मंडन करते हैं     |     दूल्हे को जैसे ही दुल्हन ने पहनाई वरमाला, नीला ड्रम लिए स्टेज पर चढ़ गए दोस्त, चौंक गए घराती और बाराती     |     गजब:होने वाले दामाद की हुई सास, पति और बच्चों को छोड़ थामा हाथ, अब साथ रहेंगे दोनों     |     नीले ड्रम का खौफ:पत्नी को मंदिर लेकर पहुंचा पति, प्रेमी से करवाई शादी     |     सास-दामाद के बाद अब समधन-समधी के साथ फरार, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट     |     मेरठ में अजीबोगरीब प्रेम जाल: 50 साल की महिला ने 25 साल के युवक को प्रेमजाल में फंसाया     |     दे ताली,आईआईटी में साथ पढ़े दो दोस्त एक ही जिले में बने डीएम और एसपी,चारो तरफ हो रही चर्चा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000