बीजेपी नेता की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा रिटायर्ड CRPF जवान ने इसलिए मारी थी गोली

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 11 दिन पहले हुई बीजेपी किसान मोर्चा के गोला मंडल के मंत्री नित्‍य प्रकाश राय की हत्‍या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है पुलिस ने इस मामले में सीआरपीएफ (CRPF) से रिटायर्ड जवान और उनके करीबी दोस्त को गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक आरोपी का कहना है कि मृतक सीआरपीएफ से रिटायर्ड जवान के घर और एकेडमी की महिलाओं पर बुरी नजर रखता था, जिसकी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया दरअसल बीजेपी नेता नित्य प्रकाश राय की 23-24 मई की रात को गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी हत्‍या के बाद भी हत्‍यारा दोस्‍त उसे लेकर मृतक के परिजनों के साथ अस्‍पताल, अंतिम संस्‍कार और उसके क्रियाकर्म का कार्ड छपवाने और बंटवाने तक साथ रहा, ताकि पुलिस को उस पर किसी तरह से शक न हो सके                       

बीजेपी नेता की हत्या का किया गया खुलासा…

गोरखपुर के एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया, गोला थानाक्षेत्र के मल्‍लीपुर सहडौली गांव में 23-24 मई की रात में 60 साल के नित्‍य प्रकाश राय की गोली मारने की सूचना मिली थी उन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया गया इसके बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर करने के बाद रातभर उनका वहां उपचार चला सुबह 6.30 बजे चिकित्‍सकों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया घटनास्‍थल का निरीक्षण उनके और अधिकारियों के द्वारा किया गया इस घटना के संबंध में परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया थाएसएसपी ने बताया कि ये एकदम ब्‍लाइंड मर्डर की घटना रही है इसमें किसी को गोली चलाते हुए नहीं देखा गया. गोली की आवाज पड़ोसियों ने सुनी थी जब तक वो घटनास्‍थल तक पहुंचे बाइक सवार वहां से फरार हो गया था घटनास्थल के निरीक्षण से किसी परिचित और करीबी द्वारा वारदात को अंजाम देने का सुराग लगा गांव से मृतक के आचरण के बारे में जानकारी ह‍ासिल की गई परिजनों से बातचीत के बाद सामने आया कि उनके सबसे अधिक‍ घनिष्‍ठ दोस्‍त सीआरपीएफ से रिटायर्ड दिलीप सिंह हैं घटना होने के बाद इलाज और अंतिम संस्‍कार में भी दिलीप सिंह शामिल रहा

घर की महिलाओं पर रखता था बुरी नजर…

जांच में पता चला कि मृतक का आचरण काफी खराब रहा है दिलीप सिंह के परिवार की महिलाओं के साथ दिलीप सिंह की एकेडमी की महिलाओं पर भी उनकी बुरी नजर रही है इसके पहले भी एक-दो जगह से उनके आचरण को लेकर शिकायत आई थी पुलिस ने जब दिलीप सिंह से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया और बताया कि नित्य प्रकाश की उनके घर की महिलाओ और अकेडमी की महिला पर बुरी नजर थी उसे सबक सिखाने के लिए वो रात में दिलीप सिंह को जख्मी करन की नीयत से मिर्च पाउडर और हथौड़ा लेकर गया था, लेकिन इस बीच उनकी लाइसेंसी बंदूक चल गई और गोली नित्य प्रकाश को लग गई इस ब्‍लाइंड मर्डर का एसपी साउथ, सीओ गोला के नेतृत्व में एलआईयू टीम, एसएचओ गोला, उनके थाने की टीम और एलआईयू को 25 हजार रुपए का पुरस्‍कार दिया गया है इन्‍हें जेल भेजा जा रहा है. रिकवर हुए वैपन को फारेंसिंक जांच के लिए एविडेंस के रूप में भेजा जाएगा मृतक के दो बेटे हैं उनका एक बेटा विदेश में और एक बेटा गाजियाबाद में रहता है आरोपी सीआरपीएफ से रिटायर्ड रहा है वो मृतक का सबसे घनिष्‍ठ मि‍त्र रहा है आरोपी का कहना है कि वो उसे मारना नहीं चाहता था

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000