प्रतापगढ़ में 25 हजार के दो इनामी बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ एक गिरफ्तार अवैध हथियार बरामद
प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र में बछलदा मऊ तिराहे पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए और एक को गिरफ्तार किया गया । घायल बदमाशों की पहचान मोहम्मद जीशान और आजाद के रूप में हुई है । जीशान के दाहिने पैर में और आजाद के बाएं पैर में गोली लगी है। तीसरे बदमाश मोहम्मद अशरफ उर्फ राजू को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया घायलों को पहले सीएचसी कुंडा ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। या मुठभेड़ 16 अगस्त को जिओ पेट्रोल पंप पर हुई घटना से जुड़ी है। उसे दिन पेट्रोल भरवाने के विवाद में अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया था इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। एसपी डॉ.अनिल कुमार के निर्देश में पुलिस टीम बदमाशों की तलाश कर रही थी । चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए ।तीनों आरोपी 25-25 हजार रुपए के इनामी थे पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है ।