दिल्ली में चाकू घोंपकर 28 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

नई दिल्ली। दिल्ली के भजनपुरा इलाके के सुभाष मोहल्ला में शुक्रवार की रात एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी। 28 साल के शाकिर पुत्र शहजाद की कुछ लोगों ने चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए 13 से 15 वर्ष की आयु के 6 नाबालिगों को हिरासत में लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने इस जघन्य अपराध को केवल अपराध जगत में अपनी ‘पहचान’ बनाने के लिए अंजाम दिया।

दोना व पेपर का काम करता था शारिक…

पुलिस के मुताबिक, 25 अप्रैल की रात करीब 9:31 बजे सूचना मिली कि सुभाष मोहल्ला में एक घायल व्यक्ति सड़क पर पड़ा है। मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग शाकिर को GTB अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाकिर सुभाष मोहल्ला, घोंडा का निवासी था और दोना व पेपर प्लेट बनाने के व्यवसाय से जुड़ा था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की। क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीमों ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाए।

आरोपियों की निशानदेही पर चाकू बरामद…

जांच के दौरान पुलिस ने 6 नाबालिगों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में किशोरों ने बताया कि वे गली में किसी ‘कमजोर लक्ष्य’ की तलाश में घूम रहे थे ताकि अपराध जगत में अपनी धाक जमा सकें। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। हिरासत में लिए गए आरोपियों के बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) भी जोड़ी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है ताकि अन्य संभावित पहलुओं का पता लगाया जा सके। इस घटना ने सुभाष मोहल्ला और आसपास के इलाकों में सनसनी फैला दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तेज रफ्तार अनियंत्रित कार नहर में गिरी, कार सवार लोग लापता; जांच में जुटी पुलिस     |     सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की हत्या: बठिंडा में निजी अस्पताल की पार्किंग में गाड़ी से मिला शव, बदबू आने पर खुलासा     |     गुजरात के अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व CM विजय रूपाणी भी थे सवार     |     प्रतापगढ़ रियासत के महाराजा पूर्व सांसद व भाजपा की वरिष्ठ नेता राजकुमारी रत्ना सिंह के पति महाराजा जय सिंह सिसोदिया का हुआ निधन, काफी दिनों से चल रहे थे बीमार     |     सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नौ दो ग्यारह वाली सुनाई कहावत,पीएम मोदी और सीएम योगी पर बोला हमला     |     अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू जाने वाली ट्रेनें हुईं फुल,कई में टिकट बुकिंग बंद, स्पेशल गाड़ियों में लंबी वेटिंग     |     सपा पंचायत चुनाव से पहले अलर्ट मोड पर,आरक्षण-परिसीमन पर रहेगी नजर,जानें किस तरह सौंपी गईं जिम्मेदारियां     |     राजा रघुवंशी हत्याकांड में ललितपुर से शिलांग पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार     |     कौशांबी में दो समाज को लड़ा रहे दोनों डिप्टी सीएम,आखिर किस मामले में भाजपा को लपेट रहे अखिलेश यादव     |     फर्जी आय-जाति,जन्म प्रमाणपत्र और‌ आधार कार्ड बनाने का हुआ खुलासा,पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000