पुलिस ने किया खुलासा, डेढ़ लाख की सुपारी देकर पड़ोसी ने कराई थी महिला की हत्या

प्रयागराज। रिटायर कर्मचारी कुसुमलता की हत्या उसके ही पड़ोसी संजय गुप्ता ने कराई थी। उसने अपने परिचित ई-रिक्शा चालक उमेश साहू को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी थी। 10 हजार रुपये एडवांस मिलने के बाद उमेश कुसुमलता के घर पहुंचा। पूर्व परिचित होने के नाते कुसुमलता ने उसे खाने पेठा व पानी दिया था। इसी बीच उमेश मकान निर्माण की जानकारी ली तो महिला उसे ऊपर के कमरे में ले गई, जहां दीवार से सिर टकराने के बाद ईंट से कूचकर मार डाला था। धूमनगंज पुलिस ने संजय और उमेश को गिरफ्तार करते हुए इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश कर दिया है। एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार ने बताया कि कसारी-मसारी (आनंदपुरम कालोनी) वर्षीय रिटायर कर्मचारी कुसुमलता श्रीवास्तव अपने बेटे सौरभ उर्फ पिंटू के साथ रहती थी।

उनके मकान के सामने संजय गुप्ता अपनी पत्नी व बच्चों के साथ किराए पर रहता है। संजय और उसकी पत्नी के बीच अक्सर पारिवारिक मामले को लेकर झगड़ा होता था। तब उसकी पत्नी महिला के घर पर जाकर बातचीत करती थी। पति की शिकायत भी करती थी। जिसके बाद कुसुमलता उसके पति को समझाती थीं। संजय अपनी पत्नी और कुसुमलता के बेटे को लेकर संदेह भी करता था। इसी वजह से उसने उमेश को हत्या की सुपारी दे दी। उमेश मूलरूप से महेवाघाट कौशांबी का निवासी है, लेकिन कसारी-मसारी में किराए पर रहकर ई-रिक्शा चलाता था। वह कुसुमलता के बड़े बेटे की शादी में मदद की थी, जिस कारण दोनों परिचित थे। इसी का फायदा उठाकर उमेश सुबह घर पहुंचा और फिर वारदात को अंजाम दे दिया। एसीपी का यह भी कहना है कि आरोपितों ने हत्या और साजिश रचने की बात कुबूल कर ली है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000