दिल्ली में तीन दिन में 1404 केजी अवैध पटाखे पुलिस ने किया जब्त, राजधानी में कैसे कंट्रोल होगा पॉल्यूशन

नई दिल्ली। प्रदूषण को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पटाखों की खरीद और बिक्री पर बैन है,लेकिन दिवाली से पहले राष्ट्रीय राजधानी में अवैध पटाखों का कारोबार सिर उठा रहा है। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 104 किलोग्राम पटाखे जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा खाद्य पदार्थों में पटाखे छिपाकर ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने एक मोटरसाइकिल को रोका और चालक मोहम्मद आकिब (24) को पकड़ लिया।इससे दो दिन पहले रविवार को भी दिल्ली पुलिस ने 1,300 किलोग्राम से अधिक अवैध पटाखे जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

खाद्य पदार्थों में से 10 किलो पटाखे बरामद

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिल पर रखे एक सफेद, प्लास्टिक के बैग की जांच की और खाद्य पदार्थों में छिपाकर रखे गए 10 किलो पटाखे बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि आकिब ने खुलासा किया कि उसने तालिब यूसुफ (46) के गोदाम से पटाखे खरीदे थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने यूसुफ को उसके गोदाम से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 93 किलोग्राम से अधिक पटाखे जब्त किए गए।

रविवार को भी 3 लोग हुए गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने रविवार को भी राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों से 1,300 किलोग्राम से अधिक अवैध पटाखे जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान मनोज कुमार, संजय अत्री और विपिन कुमार के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि मनोज कुमार प्रतिबंधित पटाखे बेचने में शामिल था और अत्री पटाखों की आपूर्ति करता था। डिप्टी कमिश्नर (अपराध) सतीश कुमार ने कहा कि दो गोदामों से कुल 1,323 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए। दोनों गोदामों के मालिक और पटाखे की आपूर्ति करने वाले वाहन चालक को पकड़ लिया गया है।

सतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को बाहरी दिल्ली के बापरोला गांव में छापेमारी की और अवैध पटाखे जब्त किए। पुलिस के अनुसार पहले मनोज कुमार और वाहन चालक संजय अत्री को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने खुलासा किया कि वे प्रेम नगर और किराड़ी इलाकों में पटाखों की आपूर्ति करते थे। सतीश कुमार ने कहा कि दोनों ने एक और गोदाम के बारे में बताया, जहां से विपिन को गिरफ्तार किया गया। हमने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000