माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगी पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 25-25 हजार का इनाम किया घोषित

उत्तर प्रदेश में लगातार माफियाओं के खिलाफ पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है इसी कड़ी में आजमगढ़ में माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगी शाहजमां उर्फ नैय्यर और उसके भाई कमरुज्जमा पर अब पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा उनकी संपत्तियों के जब्तीकरण की भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक बरदह थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर फेटी ग्राम निवासी आरोपी शाहजमां और उसके भाई कमरुज्जमा के खिलाफ बरहद थाने में कई मुकदमें दर्ज हैं। इनमें आरोपियों पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और अवैध असलहा रखने जैसे संगीन अपराधिक मुकदमे भी शामिल है। ये दोनों माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगी हैं। दोनों अपराधियों की कुंडली खंगालने के बाद से ही पुलिस की इन पर नजर बनी हुई है। दोनों आरोपी पिछले कई दिनों से फरार चल रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने अब दोनों भाइयों को पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया है।

एक तरफ जहां शाहजमां और उसके भाई कमरुज्जमा को पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ अब पुलिस उनकी अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति को भी जब्त करने की तैयारी कर रही है। इन पर पहले गैंगस्टर 14A के तहत प्रॉपर्टी जब्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है और अब पुलिस उनकी और भी संपत्तियों के चिन्हीकरण की कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी हाल ही में जमानत पर छूटे थे। वर्तमान समय में बरदह थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद वो फरार चल रहे हैं। इन दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इनके ऊपर 302 307, रंगदारी समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस जल्द ही दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000