प्रतापगढ़ में हेलीकॉप्टर जैसी दिखने वाली कार जब्त, देखकर पुलिस वाले भी हो गए हैरान

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने हेलीकॉप्टर जैसी एक कार को जब्त किया है। यह कार शादी-विवाह में दूल्हे के लिए किराए पर दी जाती थी। सबसे बड़ी बात यह कार दिखने में एकदम हेलीकॉप्टर जैसे हैउत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली क्षेत्र में एक अनोखी कार को पुलिस ने जब्त किया है। बताया जा रहा है कि जौनपुर जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के लोहिंदा निवासी राज नारायण ने अपनी कार को हेलीकॉप्टर जैसा दिखने के लिए मॉडिफाई किया था। इस कार को शादी-विवाह में दूल्हे के लिए किराए पर दिया जाता था।

कार देखकर कोतवाल भी हुए अचंभित

बताया जा रहा है कि पट्टी कोतवाल अवन कुमार दीक्षित बधवा बाजार में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने हेलीकॉप्टर के आकार की एक अनोखी कार देखी ।यह कार रोहिड़ा निवासी दिनेश कुमार पटेल चला रहा था। कार देखते ही कोतवाल अवन कुमार भी अचंभित हो गए। इसके बाद उन्होंने कार को तुरंत रुकवा लिया। फिर कार को थाने लेकर आए और सीज कर दिया। साथ ही कार का 25000 रुपये का चालान भी काटा। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वे लगातार ऐसे मॉडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 18 से 20 ऐसी बुलेट बाइक पर भी कार्रवाई की थी। जिनके साइलेंसर से अलग तरह की आवाज आती थी। वहीं, इस कार को 207 एमबी एक्ट के तहत सीज करते हुए 25000 का चालान किया गया है

कार देखने के लिए लोगों की लगी भीड़

जिस वक्त कार को कोतवाल ने रुकवाया था, उस वक्त कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। साथ ही जब कार को थाने लाया गया तो भी बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंच गए। क्योंकि ऐसी कार लोगों ने कभी नहीं देखी थी इस कार को हेलीकॉप्टर जैसे मॉडिफाई करके बनाया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000