इंस्‍पेक्‍टर की पत्‍नी की कार से टकराई डॉक्‍टर की थार, आगरा में पुलिसवालों ने थप्‍पड़ जड़कर हवालात में ठूंसा

आगरा। आगरा में एक पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी की गाड़ी से कार टकरा जाने पर डॉक्टर का वह हश्र हुआ कि जिसकी वे कल्पना नहीं कर सकते थे। डॉक्टर के साथ पुलिसकर्मियों ने हद दर्जे की अभद्रता कर दी। आरोप है कि उनके गाल पर थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया, जहां उनके साथ अपराधियों के जैसा बर्ताव कर उन्हें हवालात में ठूंस दिया। आईएमए के पदाधिकरियों के पहुंचने के बाद डॉक्टर को थाने से छोड़ा गया। आईएमए ने कड़ा एतराज जताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ तक मामले को ले जाने की चेतावनी दी है। वहीं डॉक्टर ने अपने साथ हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

मामला थाना सिकंदरा का है। पश्चिमपुरी के रहने वाले यूरोलॉजिस्ट डॉ अविनाश सिंह सुबह करीब 11 बजे अपनी महिंद्रा थार से कारगिल चौराहे से गुजर रहे थे। उनके आगे पुलिस इंस्पेक्टर अजय कौशल की पत्नी अंकिता सिंह की क्रेटा कार चल रही थी। अचानक ब्रेक लगने की वजह से डॉक्टर की गाड़ी आगे चल रही इंस्पेक्टर की पत्नी की कार से टकरा गई। इस पर कहासुनी हो गई। शिक्षिका ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। इधर डॉक्टर अपनी कार को लेकर सिकंदरा चौराहे की ओर चलने लगे। आगे पुलिसवालों ने उनकी कार को रोक लिया और डॉक्टर को कार से नीचे उतारकर थप्पड़ जड़ दिए।

हवालात में ठूंस दिए डॉक्टर…

डॉ. अविनाश ने बताया कि उन्होंने पुलिसवालों और महिला को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन पुलिसवालों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए गाल पर थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद उन्हें पकडकऱ थाना सिकंदरा ले जाया गया। किसी बड़े पुलिस अधिकारी को फोन आया और डॉक्टर की घड़ी, बेल्ट और पर्स निकलवाकर उन्हें अपराधियों की तरह हवालात में ठूंस दिया।

पुलिस ने कहा, थप्‍पड़ मारने वाली बात गलत…

डॉक्टर की कार से टकराने वाली गाड़ी में सवार महिला पुलिस इंस्पेक्टर अजय कौशल की पत्नी डॉ. अंकिता सिंह थीं। अंकिता सिंह फिरोजाबाद के डिग्री कॉलेज में शिक्षिका है। अजय कौशल पहले सिकंदरा थाने के प्रभारी रह चुके हैं। वर्तमान में थाना सिकंदरा प्रभारी नीरज शर्मा हैं। अजय कौशल और नीरज शर्मा एक की बैचमेट बताए जाते हैं। थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि डॉक्टर ने जिस जगह का जिक्र किया है, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। थप्पड़ मारने वाली बात गलत है। दोनों की ओर से तहरीर आई हैं। मामले की जांच की जा रही है।

आईएमए ने दी चेतावनी…

आईएमए आगरा के अध्यक्ष अनूप दीक्षित का कहना है कि चिकित्सक के साथ हुए इस बर्ताव पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो हड़ताल की जाएगी। इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय लिया जाएगा। उधर इंस्पेक्टर की पत्नी अंकिता सिंह ने डॉक्टर पर अभद्रता करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीएम योगी का कम नहीं हुआ जज्बा,कड़कती बिजली,तेज बारिश,छाता लगाकर निकले सीएम योगी, 300 लोगों का बांटा गम     |     भाषा विवाद पर अब मायावती का बयान,हिंदी को छोड़कर जानिए किस भाषा की पैरवी की     |     आजमगढ़ में घर बा केकरा बाप के डर बा,गाने के चक्कर में पिटी पुलिस, जानें पूरा मामला     |     राणा सांगा को लेकर सीएम योगी ने सपा पर बोला हमला,कहा-ये लोग जिन्ना का महिमा मंडन करते हैं     |     दूल्हे को जैसे ही दुल्हन ने पहनाई वरमाला, नीला ड्रम लिए स्टेज पर चढ़ गए दोस्त, चौंक गए घराती और बाराती     |     गजब:होने वाले दामाद की हुई सास, पति और बच्चों को छोड़ थामा हाथ, अब साथ रहेंगे दोनों     |     नीले ड्रम का खौफ:पत्नी को मंदिर लेकर पहुंचा पति, प्रेमी से करवाई शादी     |     सास-दामाद के बाद अब समधन-समधी के साथ फरार, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट     |     मेरठ में अजीबोगरीब प्रेम जाल: 50 साल की महिला ने 25 साल के युवक को प्रेमजाल में फंसाया     |     दे ताली,आईआईटी में साथ पढ़े दो दोस्त एक ही जिले में बने डीएम और एसपी,चारो तरफ हो रही चर्चा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000