दिल्ली में ठक-ठक गैंग ने झारखंड कैडर के एन‌आईए में पोस्ट सीनियर आईपीएस को लूटा

रांची। कुख्यात आपराधिक गैंग का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि वे पुलिस पर भी हाथ डालने से नहीं घबराते।ऐसा ही एक मामला बीते दिनों नई दिल्ली में हुआ,जहां झारखंड कैडर के एक सीनियर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी को दुर्दांत ठक-ठक गिरोह ने लूट लिया। लूटपाट के दौरान अधिकारी को मामूली चोटें आईं। लुटेरे उनका बैग लूटकर ले भागे।बैग में 95 हजार रुपये और लैपटॉप था। लुटेरे इतने बेखौफ थे कि लूटपाट के दस मिनट के बाद मौके पर फिर वापस आए और दूसरी तरफ डिवाइडर पर बैग रखकर भाग गए, लेकिन बैग से रुपये नदारद थे।अधिकारी का लैपटॉप बरामद हो गया। बता दें कि आईपीएस अधिकारी दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में तैनात हैं और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे राज्य में कई जिलों में पुलिस अधीक्षक समेत मुख्यालय में वरिष्ठ पद पर रह चुके हैं। घटना के समय अधिकारी सादी वर्दी में था।ठक-ठक गिरोह दिल्ली में सक्रिय है और ध्यान भटकाकर लूटपाट करता है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानें कैसे हुआ

नई दिल्ली के बुरारी फ्लाइओवर पर घटना उस समय हुई,जब आईपीएस अधिकारी अपने ड्राइवर के साथ एक निजी कार में घर जा रहे थे।एक मोटरसाइकिल वाले ने अधिकारी के वाहन को रोकने के लिए इशारा किया।जब अधिकारी ने विंडो नीचे की तो मोटरसाइकिल वाले ने उन्हें बताया कि कार से तेल रिस रहा है।इसके बाद कार को फ्लाइओवर पर रोक दिया गया और मोटरसाइकिल वाला भी रुक गया।जैसे ही आईपीएस अधिकारी कार से नीचे उतरे दो और लोग एक अन्य मोटरसाइकिल पर आए,उनमें से एक ने कार का दरवाजा खोला और अधिकारी का बैग छीन लिया, जिसमें नकदी और लैपटॉप था। आईपीएस अधिकारी ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उन्हें धक्का दे दिया गया,जिसमें उन्हें मामूली चोटें आईं।इसके बाद अधिकारी एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए गए। अगले दिन उन्होंने थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई।

ठक-ठक गैंग

बता दें कि राजधानी दिल्ली का ठक-ठक गैंग एक कुख्यात आपराधिक गैंग है,ये मुख्य रूप से रोड लूट की वारदातों में सक्रिय है। यह गैंग ज्यादातर गाड़ियों को निशाना बनाता है और चोरी करने से पहले लोगों का ध्यान भटकाने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाता है,जैसे कि सड़क पर पैसे फेंकना,किसी ना किसी बहाने से बात करना या कार के बोनट पर तेल डालना आदि।यह गैंग ट्रैफिक जाम में फंसी गाड़ियों को भी निशाना बनाता है। जब लोगों का ध्यान भटका हुआ होता है तो गैंग के सदस्य जल्दी से कार से कीमती सामान जैसे बैग, लैपटाप या मोबाइल फोन चुरा लेते हैं।चोरी करने के बाद गैंग के सदस्य तुरंत मौके से फरार हो जाते हैं। गैंग के सदस्य गिरफ्तारी से बचने के लिए अक्सर अपना ठिकाना बदलते रहते हैं। गैंग के कई सदस्य पूर्व में पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000