प्रतापगढ़: लाखों रूपए के साथ दर्जन भर जुआड़ी धरे गए, ताश की गड्डी भी बरामद,दबोचे गए कई जुआड़ी स्वयं को बताते हैंअधिवक्ता ,काली कोट की आड़ में करते हैं, जुआ का धंधा
प्रतापगढ़ के थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत सरोज चौराहा के पास कृषि भवन एरिया में हो रहा था, बड़े पैमाने पर सजती थी जुए की फड़।शहर के बीचोंबीच सरोज चौराहा कृषि भवन परिसर के अंदर खंडहर में जुए की फड़ सजती थी और जिले में क्राइम कंट्रोल के लिए गठित SOG टीम और कोतवाली नगर पुलिस को नहीं थी, भनक या सबकुछ जानते हुए जुए की फड़ सजाने को करते थे, नजरअंदाज। लेते थे, हिस्सेदारी। अंतर्जनपदीय जुए की फड़ की जानकारी सीधे जिला के पुलिस अधीक्षक को हुई और बिना विलम्ब किये एसपी प्रतापगढ़ ने दो टीम गठित करके जुए की फड़ पर दोनों तरफ से घेर कर दी दबिश। मौके से भारी मात्रा में लाखों रूपए की गड्डी और जुआ खेलने के लिए इस्तेमाल होने वाली ताश की गड्डी पुलिस ने जुए की फड़ से किया बरामद। एसपी प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार की बड़ी कार्यवाही। जुआ खेल रहे दर्जनों लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। लाखों की मात्रा में धन मिलने की सूचना। नगर कोतवाल सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद। सीओ सिटी ने जुए की फड़ पर छापेमारी और जुआड़ियों समेत भारी मात्रा में नकदी पकड़े जाने को स्वीकार किया।