प्रतापगढ़ पत्नी से फोन पर विवाद के बाद पति ने खोया आपा, खुद को गोली से उड़ाया

प्रतापगढ़ नगर कोतवाली के टेऊंगा कॉलोनी में शनिवार को पत्नी से मोबाइल पर बात करने के दौरान विवाद के पश्चात पति ने अपना आपा खो दिया। गुस्से में छत पर जाकर खुद को गोली से उड़ा लिया। मामला संज्ञान में आने के बाद परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी घटना के बारे में छानबीन की। लीलापुर थाना क्षेत्र के बड़ा का पुरवा निवासी मनोज तिवारी (40) इलेक्ट्रीशियन का काम कर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। सप्ताह भर पहले पति से विवाद के बाद पत्नी पूनम तिवारी बेटे करन व बेटी अंजली को साथ लेकर घर चली गई थी। शनिवार दोपहर मनोज मोबाइल पर पत्नी से बात कर रहा था। कमरे में बातचीत की आवाज बाहर तक आ रही थी। पड़ोस में रहने वाले लोगों के अनुसार मनोज ने बातचीत के दौरान यहां तक कहा कि वह खुद को गोली लेगा।

मोबाइल रखने के बाद वह कॉलोनी के छत पर गया। वहां तमंचे से खुद को गोली से उड़ा लिया। इस बीच बगल रहने वाली एक महिला छत पर कपड़ा उतारने गई तो खून से लथपथ मनोज का शव देख दंग रह गई। उसने मनोज के भाई राजेश को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पत्नी पूनम भी रोती बिलखती पहुंची। मृतक के भाई राजेश के अनुसार बड़ा भाई राकेश नोएडा में रहता है। जबकि वह अपने बड़े भाई मनोज के साथ रिश्तेदार के साथ टेऊंगा कॉलोनी में ही रहते चले आ रहे हैं। चौकी प्रभारी सिटी सूर्य प्रकाश ने बताया कि पत्नी से बातचीत के दौरान हुए विवाद के बाद ही मनोज ने खुद को गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्नी और अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000