प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी करने वाले एक तस्कर को 5 नाजायज पिस्टल, 10 मैगजीन के साथ किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, लखनऊ, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उ0प्र0, अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज के मार्गदर्शन एवं आईजी रेंज प्रयागराज के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के पर्यवेक्षण में अवैध असलहों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी प्रतापगढ़ व क्षेत्राधिकारी रानीगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मान्धाता व स्वाट टीम प्रभारी द्वारा अवैध असलहों की तस्करी करने वाले 01 सक्रिय तस्कर 01- राजाराम पुत्र रामआधार निवासी ग्राम सराय मुरार सिंह, थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़ उम्र 50 वर्ष के कब्जे से 05 अदद नाजायज पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन, 05 अतिरिक्त मैगजीन, एक कीपैड मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम को पच्चीस हजार रुपये का किया गया, इनाम घोषित

अभियुक्त के कब्जे से उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना मान्धाता में 121/2025 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट बनाम राजाराम पुत्र रामआधार के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। दिनांक- 25.09.2025 को सर्विलांस एवं मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना मान्धाता पुलिस व स्वाट टीम द्वारा संयुक्त दबिश देकर थाना मान्धाता क्षेत्रांतर्गत गजेहड़ी पुलिया के पास से एक अभियुक्त राजाराम पुत्र रामआधार निवासी सराय मुरार सिंह थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 05 अदद नाजायज पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन, 05 अतिरिक्त मैगजीन, एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पूछताछ पर अभियुक्त ने स्वीकार किया कि ये बरामद (असलहे) पिस्टल अवैध है। मैं पिस्टलों को मुंगेर बिहार से ट्रेन के रास्ते बेचने के लिये यहां पर लाता हूं। आज प्रतापगढ़ आने पर बस से विश्वनाथगंज तक आया था उसके बाद वहां से आटो पकड़ कर कौली तिराहे तक आया और पैदल ही घर जाने के लिये गंजेहड़ी पुलिया पर आकर बैठा ही था कि आप लोगों ने पकड़ लिया।अभियुक्त अवैध असलहा तस्करी से जुड़ा हुआ है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मान्धाता पर मुकदमा अपराध संख्या- 121/2025 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरणः- 05 अदद नाजायज पिस्टल .32 बोर 05 अतिरिक्त मैगजीन एक कीपैड़ मोबाइल फोन (ACE कम्पनी, नीला रंग) बरामद।

नाजायज पिस्टलों का विवरण–
पहली पिस्टल – स्लाइडर पर“MADE IN GERMANY” व “GERMANY AUTO .32 बोर PISTOL” अंकित .32 बोर।
दूसरी पिस्टल – स्लाइडर पर“MADE IN GERMANY CALLIBER-7.65 M/M” अंकित .32 बोर।
तीसरी पिस्टल – सफेद चमकदार रंग, स्लाइडर पर “MADE IN UNITED KING” अंकित .32 बोर।
चौथी पिस्टल – काले रंग की, .32 बोर।
पांचवी पिस्टल – काले रंग की, .32 बोर।

गिरफ्तार अभियुक्त राजाराम पुत्र स्व. रामआधार निवासी ग्राम सराय मुरार सिंह, थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़ का आपराधिक इतिहास  

1. मु0अ0स0 50/95 धारा 60 EX ACT थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़
2. मु0अ0स0 162/95 धारा 307/506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़
3. मु0अ0स0 190/96 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़
4. मु0अ0स0 179/98 धारा 41/411 भादवि थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़
5. मु0अ0स0 180/98 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़
6. मु0अ0स0 293/98 धारा 302/394/411 भादवि थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़
7. मु0अ0स0 61/2001 धारा 394/411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़
8. मु0अ0स0 64/2002 धारा 147/302/201/120 बी भादवि थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़
9. मु0अ0स0 125/2002 धारा 2/3 उ0प्र0 गैगेस्टर अधिनियम थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़
10. मु0अ0स0 468/2003 धारा 302 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़
11. मु0अ0स0 222/19 धारा 4/5 EXP ACT थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़
12. मु0अ0स0 223/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़
13. मु0अ0स0 108/98 धारा 41/411 भादवि थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़
14. मु0अ0स0 109/98 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़
15. मु0अ0स0 110/98 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़
16. मु0अ0स0 271/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़
17. मु0अ0स0 31/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रेल बाजार कानपुर नगर
18. मु0अ0स0 129/16 धारा 41/411 भादवि व 3/25/7 आर्म्स एक्ट थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़
19. मु0अ0स0 454/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़
20. मु0अ0स0 455/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़
21. मु0अ0स0 121/25 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़

अवैध असलहा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल विसर्जन राम, कांस्टेबल अनी कुमार चालक हेड कांस्टेबल रतन लाल त्रिपाठी मय उप निरीक्षक प्रभात, हेड कांस्टेबल रविशंकर यादव, उप निरीक्षक अनूप यादव व स्वाट टीम प्रतापगढ के प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार चौरसिया मय हमराह उप निरीक्षक दिनेश सिंह, हेड कांस्टेबल महेंद्र प्रताप, हेड कांस्टेबल धनंजय राय, हेड कांस्टेबल मोहित राज यादव, कांस्टेबल जागीर सिंह, कांस्टेबल आशुतोष पांडे, कांस्टेबल श्रीराम सिंह, कांस्टेबल अरविंद दुबे, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार एवम् सर्विलांस सेल हेड कांस्टेबल पंकज लहरी, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल सनोज, चालक हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद सिंह शामिल रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000