प्रतापगढ़: एक ही रात चार मुठभेड़ में 6 बदमाश दबोचे गए, 5 को लगी गोली

प्रतापगढ़। जनपद में अपराध के खिलाफ पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सोमवार देर रात जिले के चार थाना क्षेत्रों में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इन मुठभेड़ों में छह बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें से पांच को गोली लगी है। गिरफ्तार आरोपियों में दो वह भी शामिल हैं, जिन्होंने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसे ब्लैकमेल कर रहे थे।

दुष्कर्म आरोपियों की बाइक पर फायरिंग, दोनों घायल 

जेठवारा थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी 21 जून को बाजार से लौटते वक्त दो युवकों रियाज अहमद और आतिफ हुसैन के जाल में फंस गई थी। युवकों ने उसे गाड़ी में बैठाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगे। सोमवार को आरोपियों के घर तक पहुंचने पर किशोरी ने परिजनों को सब कुछ बताया। उसी शाम एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हुई। रात करीब 3 बजे पुलिस को दोनों आरोपी खटवारा के पास बाइक से जाते दिखे। रोकने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और वे गिर पड़े। उन्हें हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीन और मुठभेड़ें, चार शातिर बदमाश धराए 

रात 3:30 बजे महेशगंज थाना क्षेत्र में छिनैती में वांछित बदमाश अंशु दुबे (नवाबगंज, प्रयागराज) पुलिस की गोली से घायल हुआ और गिरफ्तार किया गया। इसके कुछ देर बाद सांगीपुर क्षेत्र में प्रयागराज निवासी छैला बिहारी, जो लूट के मामले में वांछित था, मुठभेड़ में घायल हो गया। वहीं, फतनपुर थाना क्षेत्र में हुई चौथी मुठभेड़ में रवि सिंह उर्फ बंटी (छानापार, फतनपुर) और उसके साथी आकाश उर्फ रचित सिंह (बरूआरा, उदयपुर) को पुलिस ने पकड़ा। रवि को गोली लगी, जबकि आकाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी बोले – डरें नहीं, पुलिस को दें सूचना  

 एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अपराधियों पर लगातार ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई जारी है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी घटना को छिपाएं नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचित करें। गलत गतिविधियों की सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस मुठभेड़ में घायल सभी आरोपियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000