प्रतापगढ़ स्नान कर रहे तीन दोस्त गंगा नदी में समाए, एक का मिला शव, दो की तलाश में जुटे स्थानीय नाविक, जल पुलिस और गोताखोर

प्रतापगढ़। कौशाम्बी और प्रतापगढ़ की सीमा पर मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी घाट पर शुक्रवार की दोपहर गंगा स्नान करने कौशाम्बी जनपद के पांच दोस्त आये थे। जिसमें दो सुरक्षित रहे जबकि तीन युवक अचानक गंगा में समा गए। पुलिस और गोताखोर की खोजबीन में एक युवक का शव मिल गया,जबकि दो की तलाश जारी है। हादसे की सूचना पर कौशाम्बी और प्रतापगढ़ दोनों जनपद के अफसर पहुंचे। खबर मिलने के बाद घाट पर पहुंचे परिजन दहाड़ मारकर रोते रहे। जनपद कौशाम्बी के सिराथू तहसील क्षेत्र के पांच युवक शुक्रवार की दोपहर करीब  दो बजे अभिषेक पटेल (18) पुत्र राम प्रकाश पल्टीपुर कोखराज, आदित्य जायसवाल( 20)पुत्र वीरेंद्र बम्हरली कोखराज,शुभम (19)पुत्र आत्माराम बसावनपुर कोखराज अपने साथी अभिषेक कुमार (22)पुत्र धनुष राम बसावनपुर व शशांक पाल (23) पुत्र बृजेश पाल, निवासी बसावनपुर के साथ करेंटी घाट मानिकपुर पर गंगा स्नान करने पहुंचे।

शशांक पाल और अभिषेक कुमार ने नहाने के लिए कपड़े उतार रहे थे, तभी गंगा में स्नान करने के लिए अभिषेक पटेल आदित्य जायसवाल व शुभम पहले ही कूद पड़े। नहाते हुए वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर मचाते हुए अभिषेक और शशांक भी बचाने के लिए पानी मे कूद पड़े। शोर सुनकर आये लोगों ने अभिषेक व शशांक को बाहर कर छोटी नाव से ढूढंना शुरू किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। हादसे की खबर पर युवकों के परिजन दहाड़ मारते हुए करेंटी घाट पर पहुंचे। डीएम कौशाम्बी राजेश कुमार राय के निर्देश पर एसडीएम सिराथू महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार संजय कुमार घाट पर पहुंचे। डीएम प्रतापगढ़ संजीव रंजन, एसपी सतपाल अंतिल ने भी मामले की जानकारी ली।

एसओ मानिकपुर जयचंद भारती मयफोर्स पहुंचे। कुछ देर बाद एएसपी संजय राय पहुंचे। नाविकों के साथ जल पुलिस व गोताखोर युवकों की खोजबीन में जुट गए, शाम को आदित्य जायसवाल का शव मिला, लेकिन दो युवकों का पता नहीं चल सका। मानिकपुर और कोहराज थाने की पुलिस भी बचाव कार्य में जुटी रही। तीन युवकों की गंगा में डूबने की खबर पर घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही। थानाध्यक्ष मानिकपुर जयचंद भारती ने बताया कि पांच युवक गंगा स्नान कर रहे थे। दो सकुशल हैं। तीन में एक का शव मिला है, दो की खोजबीन की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000