प्रतापगढ़ : संदिग्ध परिस्तिथियों में दंपति समेत तीन का कमरे में बिस्तर पर मिला शव, मचा हड़कंप

प्रतापगढ़।  जनपद के  लीलापुर थाना अंतर्गत सगरा सुंदरपुर बाजार की यशोदा देवी ने अपनी इकलौती बेटी आशा देवी की शादी रायबरेली कैपरगंज निवासी रमेश पटवा के साथ की थी। आशा मां के घर पर ही रहने लगी और दो साल बाद रमेश से अलगाव हो गया। आशा का 28 वर्षीय बेटा अंकित पटवा  घर में नीचे कॉस्मेटिक ( जनरल स्टोर) की दुकान चलाता था। अंकित के साथ उनकी 25 वर्षीय पत्नी रिया पटवा,48 वर्षीय मां आशा पटवा और 06 माह का बेटा दूसरी मंजिल पर एक ही बेड पर सो रहे थे। जबकि 70 वर्षीय यशोदा देवी पहली मंजिल पर चारपाई पर लेटी थी। बुधवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद रहे।

गुरुवार की सुबह करीब 5.30 बजे दूध देने वाला पहुंचा तो दरवाजा बंद मिलने पर आवाज लगाने लगा।बगल के मनोज भी पहुंचे और आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची तो गेट तोड़कर भीतर गए। आगे के कमरे में मनोरोगी यशोदा चारपाई पर पड़ी थी। पुलिस लोगों के साथ दूसरी मंजिल पर पहुंची तो देखा अंकित,उसकी पत्नी रिया व मां आशा बेड पर मृत पड़े थे और मुंह से झाक निकल रहा था। जबकि 6 माह का बेटा मां रिया के शव से लिपट कर रो रहा था। पड़ोसी ने दुधमुंहे बच्चे को गोद में ले लिया। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर एएसपी संजय राय व सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर व लीलापुर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला गया। कुछ देर बाद एसपी डा.अनिल कुमार भी दलबल के साथ पहुंचे।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस की पड़ताल में जहरीला पदार्थ निगलने व खाने में जहरीला पदार्थ मिलाये जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना की वजह की जांच करने में जुटी है। मृतक की नानी मंदबुद्धि है,इस कारण वह कुछ स्पष्ट बता नहीं पा रही हैं। मौके पर जुटे लोगों में चर्चा रही कि इस  घटना की वजह शूदखोरी या जमीनी रंजिश हो सकती है। फिलहाल अभी घटना की हकीकत खंगाली जा रही है। एसपी प्रतापगढ़ डा.अनिल कुमार ने बताया कि हतप्रभ करने देने वाली घटना रही। मृतकों के मुंह से झाक आ रही थी। ऐसे में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत की आशंका जताई जा रही है। परिजनों से पूछताछ की गई। घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। शवों के पोस्टमार्टम के बाद बिसरा प्रिजर्व किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000