प्रतापगढ़ का गैंग बता प्रॉपर्टी डीलर से फोन पर मांगी 5 लाख की रंगदारी

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रापर्टी डीलर से फोन पर 5 लाख की रंगदारी मांगी गई। फोनकर्ता ने अपना प्रतापगढ़ का गैंग बताया। आरोपियों ने रुपये नहीं देने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। धमकी भरी कॉल से पीड़ित व उसका परिवार दहशत में है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के निर्देश पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक, कृतिका अपार्टमेंट निवासी प्रापर्टी डीलर प्रशांत तिवारी गत 24 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे वह घर पर थे। तभी अनजान नंबर 80525….से कॉल आई। प्रशांत ने जैसे ही कॉल रिसीव, तभी पीछे से कुछ लोगों ने गाली देना शुरू कर दिया। प्रशांत कुछ समझ नहीं पाए। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने अपना नाम सुमित सिंह बताया। प्रशांत ने कहा कि वे किसी सुमित नाम के व्यक्ति को नहीं जानते। ऐसे में उन्होंने फोन काट दिया।

कुछ देर बाद 93057…..से कॉल आई। इस बार भी कॉलर ने सुमित सिंह नाम बताते हुए सौरभ नायक उर्फ काजू, प्रिंस, शिवांश त्रिपाठी और हिमांशु तिवारी का नाम लेकर धमकाया। बोला कि प्रतापगढ़ का यह गिरोह है। जिसे जमीन कारोबार करने के बदले रुपये देने पड़ते हैं। तुमने नया-नया जमीन का काम शुरू किया है। तुम बहुत सी जमीन बिकवा रहे हो। हमारा हिस्सा 5 लाख पहुंचा दो। पीड़ित ने इंकार किया तो फोनकर्ता ने कहा कि थार जीप से चलते हो।

जब चाहूंगा सिर्फ एक गोली से निपटा दूंगा। धमकी भरा फोन आने से प्रशांत घबरा गए। पीड़ित ने डीसीपी साउथ से मुलाकात कर उन्हें घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस को धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग भी सुनाई। मामला गंभीर देख डीसीपी के निर्देश पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सर्विलांस की मदद से जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     गाजियाबाद के आयुध फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी, लोगों में मची अफरा-तफरी     |     भीषण सड़क हादसा, महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोगों की दर्दनाक मौत     |     गया में युवक की गोली मारकर हत्या, अंबाखार गांव के समीप आहर के पास मिला शव     |     नशे में धुत कार चालक ने बुलेट सवार परिवार को मारी टक्कर, बच्ची गंभीर रूप से घायल, आक्रोशित भीड़ ने की चालक की जमकर पिटाई     |     बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ी 6 लड़कियां, सहेली की पिटाई, बाथरूम से बाल पकड़कर घसीटा     |     राणा सांगा पर अपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट में याचिका दायर     |     संविधान के विरुद्ध है जस्टिस यशवंत वर्मा की शपथ,गुपचुप आयोजन से इलाहाबाद हाईकोर्ट बार नाराज     |     भाई के दोस्तों ने किशोरी से की घिनौनी हरकत : विरोध करने पर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी     |     बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने मचाही तबाही:12 बीघा फसल जलकर राख     |     15 दिन से लापता 8 साल के मासूम का कंकाल गेहूं के खेत से बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000