प्रयागराज; चंद्रशेखर आजाद के नाम पर होगा रसूलाबाद घाट का नाम, 33 साल पहले आया था प्रस्ताव

प्रयागराज में गंगा किनारे स्थित रसूलाबाद घाट का नाम बदला गया है। रसूलाबाद घाट का नाम अब बदल कर चंद्रशेखर आजाद घाट होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रयागराज नगर निगम ने यह फैसला लिया है। इस बारे में हफ्ते भर में औपचारिक आदेश जारी कर वहां नया शिलापट्ट लगा दिया जाएगा। यहां रसूलाबाद घाट गंगा नदी के तट पर है।

रसूलाबाद घाट पर रोजाना कई शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है. इसी घाट पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का भी दाह संस्कार किया गया था। प्रयागराज नगर निगम ने इसकी कवायद साल-1991 में ही शुरू कर दी थी। साल-1991 में नगर निगम सदन ने प्रस्ताव पारित कर दिया था। हालांकि 33 साल पहले प्रस्ताव पारित होने के बावजूद अभी तक इस पर औपचारिक तौर पर आदेश जारी नहीं हो सका था।

मुख्यमंत्री के सामने उठा था मुद्दा…

सीएम योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को प्रयागराज दौरे पर आए थे। तब उन्होंने अपने इस दौरे पर नगर निगम भी गए थे। इस दौरान नगर निगम में कई पार्षदों ने उनके सामने इस मुद्दे को उठाया था। पार्षदों द्वारा उठाए गए मुद्दे पर सीएम योगी ने इस बारे में मेयर गणेश केसरवानी और नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को उचित फैसला लेने को कहा था ।

नगर निगम ने अब रसूलाबाद घाट का नाम शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर करने का फैसला ले लिया है। यह घोषणा मेयर गणेश केसरवानी ने की है। जल्द ही इस बारे में सभी औपचारिकताएं पूरी कर लिए जाने की उम्मीद है। महाकुंभ का विस्तार भी अब रसूलाबाद घाट तक हो गया है। ऐसे में महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु भी अब रसूलाबाद घाट को देख सकेंगे।

बता दें कि प्रयागराज में आगामी 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरूआत होने जा रही है। 26 फरवरी तक चलने वाली इस महाकुंभ की तैयारी काफी तेजी से चल रही है। इस संदर्भ में सीएम योगी आदित्यनाथ तैयारियों को देखने के लिए प्रयागराज आए हुए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000