प्रयागराज; गंगा किनारे युवक की चाकू से गोद कर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

प्रयागराज। सरायइनायत इलाके के लीलापुर खुर्द गांव में रविवार को रात गंगा नदी के किनारे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहले उसके सिर पर पाना रिंच से वार किया उसके बाद चाकू से पेट फाड़ दिया था। युवक की लाश को जंगली जानवर और कुत्तों ने नोच लिया था। युवक को कहीं से लाकर मारा गया था।

सुबह कछार जा रहे ग्रामीणों ने युवक की रक्तरंजित लाश देखी तो सनसनी फैल गई। देखते देखते ग्रामीणों की भीड़ घटना साथ पर जुट गई। सूचना मिलते ही एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह, एसओ संजय गुप्ता पुलिस फोर्स एवं फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और युवक के शिनाख्त का प्रयास किए पर सफलता नहीं मिली।

पुलिस को घटना स्थल से खून लगा एक लोहे की पाना रिंच, सब्जी काटने वाला चाकू, शराब की बोतल, नमकीन के खाली पैकेट हवाई चप्पल, मफलर मिला है। खोजी कुत्ता घटना स्थल के आसपास ही घूमता रहा। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किया। घटना स्थल पर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची थी। पुलिस ने युवक की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुछ देर बाद सोशल मीडिया के माध्यम से  लाश की फोटो देखकर थाना क्षेत्र के सधऊपुर,धमोइया गांव के ग्रामीण ने गांव का युवक होने की आशंका जताई तो पुलिस युवक के घर पहुंची। युवक की पत्नी पूजा ने उसकी शिनाख्त सीपू पटेल(22) पुत्र स्व० संतलाल पटेल के रूप में की। पुलिस पत्नी और सीपू के छोटे भाई सचिन को पूंछताछ के लिए थाने ले गई।

मृतक सीपू की मां ने बताया कि सीपू ने तकरीबन आठ साल पहले बगल के गांव की पूजा से प्रेम विवाह किया था। पांच माह पूर्व पूजा पुत्र आर्यस उर्फ गोलू (6) के साथ एक युवक के साथ चली गई थी। सप्ताह भर पहले सीपू पत्नी एवं पुत्र को घर लाया था। ग्रामीणों ने बताया रविवार को शाम तकरीबन साढ़े छह बजे पत्नी के साथ गांव की दुकान पर कुछ सामान खरीदा और पत्नी को घर भेजकर थोड़ी देर बाद किसी  से मिलकर आने की बात कहा था। मृतक सीपू तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह अपनी विक्रम चलता था। बड़े भाई राजू करीब सात साल पहले घर में जलकर मर गया था। मां फूलकली को दोनों आंख से दिखाई नहीं देता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000