प्रेम-प्रसंग में बाधा बनी गर्भवती पत्नी की पति ने गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी व उसकी प्रेमिका को किया गिरफ्तार

अजमेर। जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में ग्राम डोडियाना में एक विवाहिता की मौत का पुलिस ने खुलासा किया है। विवाहित की हत्या उसके पति ने गला घोंटकर की थी। हालांकि पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने पहले हार्ट अटैक और बाद में सुसाइड की कहानी बताई लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिली तब विवाहिता की मौत गला घोंटने से होना सामने आया। मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए मांगलियावास थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। यह मामला 14 अप्रैल 2025 का है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीपक कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल 2025 को मांगलियावास थाना क्षेत्र के डोडियाना गांव में 24 वर्षीय शोभा देवी का शव उसके पति के घर की छत पर पड़ा मिला था। शोभा देवी के गले में निशान थे। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर साक्ष्य भी जुटाए थे। वहीं पुलिस ने मृतका के शव का अजमेर के जेएलएन अस्पताल में गठित मेडिकल बोर्ड की ओर से पोस्टमार्टम करवाया गया।

वहीं 15 अप्रैल 2025 को मृतका के पिता अमराराम ने दामाद शिवजी के खिलाफ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। अमराराम का आरोप था कि प्रेमिका रेखा के साथ योजना बनाकर 33 वर्षीय डोडियाना निवासी दामाद शिवजी ने अपनी पत्नी शोभा की हत्या की है। उन्होंने बताया कि बीएनएस की धारा 103(1),61(2) में मांगलियावास थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। एएसपी ग्रामीण दीपक कुमार ने बताया कि मामले में टीम गठित की गई। उन्होंने बताया कि टीम को चार भागों में विभक्त किया गया और सबको अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। टीमों ने कुशलता के साथ कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिवजी गुर्जर और उसकी प्रेमिका जेठाना के समीप मोड़ी नाड़ी निवासी 30 वर्षीय रेखा को गिरफ्तार कर लिया गया।

गर्भवती पत्नी का गला घोंटकर पति ने की थी हत्या… 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि मृतका का पति शिवजी गुर्जर भजन गायक है। 5 बरस पहले शिवजी का परिचय डोडियाना में माता जी के मंदिर में रेखा के साथ हुआ था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो गई और दोनों आपस में एक दूसरे से मिलने लगे। वहीं मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी प्रेमिका रेखा ने शिवजी से अक्सर कहती थी कि मैं तेरे साथ शादी कर लूंगी लेकिन उसके लिए तुझे तेरी पत्नी को रास्ते से हटाना होगा।

इसके तहत आरोपी शिव जी ने अपनी प्रेमिका के साथ रहने के लिए 13 अप्रैल 2025 की शाम को अपने परिवार वालों को भजन संध्या में केसरपुरा जाने की बात कह कर 13-14 की रात को करीब साढ़े बारह से एक के बीच अपने घर आया और छत पर सो रही पत्नी को जगाया और बातचीत करने लगा। इस दौरान मौका देखकर शिवजी ने शोभा के पीछे की ओर गया और अपने गमछे से उसका गला घोंट दिया। उन्होंने बताया की शोभा देवी गर्भवती होने के कारण अपने पति से संघर्ष नहीं कर पाई। आरोपी ने अपने ससुराल पक्ष और परिवार वालों को भी गुमराह किया और उन्हें बताया कि शोभा की मौत हार्ट अटैक से हुई है। उसके बाद उसने शोभा की मौत आत्महत्या करने की बात पुलिस को बताई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब आरोपी से अलग-अलग तरीके से पूछताछ की, तब आरोपी शिवजी ने हत्या की वारदात करना कबूल कर लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000