राष्ट्रपति चुनाव:विपक्षी एकता को लगा झटका,सपा गठबंधन के विधायकों की बैठक से सुभासपा ने किया किनारा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के गठबंधन से सहयोगी दलों का याराना अब खत्म हो रहा है। उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के चुनावी रण में सपा के साथ गठबंधन कर छह सीटों पर जीत का झंडा गाड़ने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और सपा की दोस्ती में दरार गुरुवार को साफ-साफ दिखने लगी। राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए विपक्ष के साझेदारी वाले उम्मीदवार यशवंत सिन्हा गुरुवार को राजधानी लखनऊ में थे। यशवंत सिन्हा के समर्थन के लिए सपा ने अपने सहयोगी दलों के विधायकों को भी बुलाया था। इस बैठक में ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा के छः विधायक नदारद रहे।

विपक्ष के साझेदारी वाले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन में सपा कार्यालय में सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के साथ राष्ट्रीय लोकदल के आठ विधायक थे। सपा के 111 विधायकों में अधिकतर विधायक यशवंत सिन्हा के साथ बैठक में मौजूद रहे। इस बैठक से सुभासपा के छह विधायकों ने जबरदस्त किनारा पकड़ा यानी गायब रहे। लोकसभा के उप चुनाव में आजमगढ़ और रामपुर में जिस तरह सपा को पराजय मिली और उसकी परंपरागत सीट पर मुंह की खानी पड़ी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरे चुनाव में कहीं नजर नहीं आये थे और सहयोगी दल के तौर पर जब सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा तो वह आग बबूला हो गए और नसीहत देने से बाज आने की बात कहकर दो टूक में समझा दिया था। तब से सहयोगी दलों में आपसी खींचतान शुरू हुई जिसका स्वरूप बदलता जा रहा है। अब चर्चा जोरो पर है कि सुभासपा खेमे वाले छः विधायक एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन कर सकते हैं।

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सपा गठबंधन के विधायकों की बैठक में सुभासपा खेमे के छह विधायकों का किनारा पकड़ने पर क‌ई तरह के सवाल सिर उठा रहे हैं। सुभासपा के एक नेता ने कहा कि हमे बैठक की कोई खबर नही आई। इस बैठक में रालोद मुखिया जयंत चौधरी यशवंत सिन्हा और सपा मुखिया अखिलेश यादव मुख्य मंच पर विराजमान थे। सपा मुखिया अखिलेश यादव और सुभासपा मुखिया ओम प्रकाश राजभर की दोस्ती में बीते दिनों दरार काफी बढ़ गई है। सपा प्रत्याशियों के आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा का उप चुनाव में बुरी तरह से मिली पराजय के बाद ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव तो एसी में बैठकर राजनीति करने वाला नेता बताया था तो वहीं अखिलेश यादव ने ओम प्रकाश राजभर ऊपर तंज कसा था। इससे पहले महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने भी अखिलेश यादव पर तंज कसा था तो सपा ने केशव देव मौर्य को तोहफे में दी गई गाड़ी वापस मंगा ली थी। अखिलेश यादव पर सहयोगी दल के नेताओं का कहना है कि अखिलेश यादव अभी राजनीति में परिपक्व नहीं है और घमंड उनमें कूट-कूट कर भरा हुआ है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000