उत्तरप्रदेशअपराधप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में महिला से दिनदहाड़े लूट:मॉल के पास पर्स, मोबाइल और एटीएम छीना By Pratibha Rajdar Last updated Jan 12, 2026 294 प्रतापगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के अजीतनगर स्थित एक मॉल के पास सोमवार को दिनदहाड़े एक महिला से लूट की घटना सामने आई। महिला सड़क किनारे चल रही थी, तभी बेखौफ बदमाशों ने अचानक उस पर धावा बोल दिया और उसका पर्स, मोबाइल फोन तथा एटीएम कार्ड छीनकर मौके से फरार हो गए। वारदात प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने दोपहर 12:30 बजे जानकारी दी कि पुलिस बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल लुटेरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं। इस दुस्साहसिक घटना से स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है। आम जनता की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। 294 Share