भाजपा के खिलाफ ठीक से चुनाव नहीं लड़ रही बसपा, मायावती को लेकर राहुल गांधी ने की कही बड़ी बात

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों से संवाद की शुरुआत संविधान से की। कुर्सी पर बैठे राहुल उनके बीच पहुंचे और टेबल पर बैठ गए। बोले, दलित नहीं होते तो संविधान नहीं होता। कहा कि यूपी में दलितों के उत्थान की नींव कांशीराम ने रखी। राहुल गांधी ने मायावती को लेकर भी कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा, बसपा सरकार के दौरान मायावती ने भी काम किए। लेकिन, अब भाजपा के खिलाफ ठीक से चुनाव नहीं लड़ रही हैं। राहुल ने कहा कि अगर हम तीनों दल (कांग्रेस, सपा व बसपा) एक साथ लड़ते तो भाजपा को हराने से कोई रोक नहीं सकता था।

अपने संसदीय क्षेत्र में आए सांसद राहुल गांधी ने शहर के सिविल लाइन स्थित मूल भारती हास्टल में एससी छात्रों से संवाद किया। राहुल पहले मंच पर थे। फिर नीचे आकर कुर्सी पर बैठे। उन्होंने कहा कि यह ठीक नहीं है और टेबल पर बैठ कर छात्रों से संवाद किया। छात्र संजीव कुमार ने पूछा कि उनका समाज उच्च शिक्षा से वंचित रह जाता है। इसके लिए आप क्या करेंगे। सवाल का जवाब देने से पहले राहुल ने छात्रों से तीन सवाल पूछे और उनके उत्तर भी दिए। कहा कि संविधान किसने बनाया। छात्रों ने कहा कि अंबेडकर ने। राहुल ने कहा कि गलत है। संविधान के विचार दलित समाज से आए हैं। कहा कि अगर दलित नहीं होते तो संविधान नहीं होता।

फिर पूछा कि संविधान कितने साल पुराना है। सभी ने एक स्वर में कहा कि 75 साल पुराना है। राहुल ने संविधान को तीन हजार साल पुराना बताया। कहा कि संविधान बुद्ध और गुरु नानक के विचारों का संकलन है। जो आपको अछूत बताते थे। जो आपका उत्पीड़न करते थे। वही लोग आज संविधान खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। कहा कि यहां जितने लोग बैठे हैं, सभी अंबेडकर हैं।

दलितों को संगठित होना होगा…

सांसद ने कहा कि सभी को संगठित होना होगा। तभी अधिकार मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा व आरएसएस अंग्रेजी का विरोध करती है। जबकि उनके बच्चे अंग्रेजी पढ़ने के लिए इंग्लैंड जाते हैं। यह भी एक साजिश है। सभी बड़ी कंपनियों ने कोई दलित-पिछड़ा नहीं है। निजी स्कूलों में आपकी भागीदारी नहीं है। राहुल ने कहा कि अंबानी-अडानी के पास ही पैसा जा रहा है। उनका लोन माफ हो रहा है, होगा और होता रहेगा। जब तक मोदी-योगी सरकार नहीं जाएगी तब तक यह ड्रामा चलता रहेगा।

कांशीराम ने उत्थान के लिए नींव रखी…

राहुल ने कहा कि यूपी में कांशीराम ने दलितों के उत्थान के लिए यूपी में नींव रखी। मायावती ने भी काम किए। लेकिन वह भााजपा के खिलाफ चुनाव ठीक से नहीं लड़तीं। छात्रों से कहा कि ऐसी क्या बात है। कहा कि अगर तीनों दल एक साथ चुनाव लड़ते तो भाजपा हार जाती।

मैं पायलट हूं और तुम्हारी मदद करूंगा…

कांग्रेस नेता से छात्र भोलानाथ अनुराग कुमार, गगन कुमार, कपिल देव (राहुल मदद करेगे) कुमार केशराज राणा ने सवाल किए। राहुल ने सभी के सवालों के जवाब दिए। कपिल देव ने कहा कि वह पायलट बनना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि वह भी पायलट हैं। अपनी टीम से कपिल का नंबर नोट करवाया और कहा कि मदद करेंगे। कुमार केशराज राणा ने कहा कि पूर्व विधायक उनके हास्टल पर कब्जा करना चाहते हैं। इसको रोका जाए। उन्होंने शेर सुनाकर राहुल से वाहावाही लूटी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000