यूपी में फिर पुलिस एनकाउंटर में मारा गया डेढ़ लाख का इनामी राजेश, इंस्‍पेक्‍टर और सिपाही को भी लगी गोली

यूपी में एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है। इमसें डेढ़ लाख के इनामी बदमाश राजेश को मार गिराया गया है। राजेश के खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर पुलिस ने कुल डेढ़ लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एनकाउंटर के दौरान अहार थाना प्रभारी और एक सिपाही को भी गोली लगी है। बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में यह एनकाउंटर हुआ है।

मारा गया अपराधी राजेश बुलंदशहर के ही थाना अहार क्षेत्र के सिहालीनगर गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ दर्ज 50 से अधिक मुकदमों में ज्‍यादातर लूट, डकैती और गैंगस्‍टर के मामले थे। यह पुलिस एनकाउंटर अनूपशहर के सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्‍व में हुआ है। पुलिस का कहना है कि राजेश विभिन्‍न मामलों में वांक्षित था। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस ने राजेश से आत्‍मसमर्पण करने को कहा लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी और वह मारा गया।

कुछ घंटों के अंतराल में दूसरा एनकाउंटर…

बुलंदशहर पुलिस ने कुछ घंटों के अंतराल पर ही इस दूसरे एनकाउंटर का सामना किया। इसके पहले 12 अक्‍टूबर की रात में पुलिस ने एक एनकाउंटर में बाबूलाल और गोलू नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। बाबूलाल और गोलू से खुर्जा नगर पुलिस की मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस मदनपुर चौराहे के पास संदिग्‍ध वाहन की चेकिंग कर रही थी। उसी समय दो संदिग्‍ध व्‍यक्ति एक बाइक पर आते दिखे। पुलिस ने उन्‍हें रुकने का इशारा किया तो रुकने की बजाए उन्‍होंने बाइक मोड़कर तेजी से मदनपुर की ओर भागने कोशिश की।

लेकिन इस कोशिश में उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उनके पैर में गोली लगी। उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया। इलाज के लिए उन्‍हें जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बाबूलाल और गोलू पर पैसों के लेनदेन के विवाद में नौ अक्‍टूबर को गौरव नामक शख्‍स की गोली मारकर हत्‍या कर देने का आरोप है। पुलिस ने उनके कब्‍जे से घटना में इस्‍तेमाल अवैध असलहा, कारतूस और बाइक बरामद की है।

फिरोजाबाद में भी एनकाउंटर…

वहीं, फिरोजाबाद की थाना सिरसागंज पुलिस ने भी एक एनकाउंटर का सामना किया। यहां मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलहा, कारतूस और चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000