रिकवरी एजेंट हत्याकांड: बेटी के हाथ पीले करने से पहले पिता का उठ गया साया, सरेराह गोली मारकर की गई हत्या

वाराणसी जिले के बाबतपुर ओवरब्रिज पर फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट की गोली मारकर हत्या के बाद से ही उसके घर पर रिश्तेदारों व शुभचिंतकों का तांता लगा है। वीर बहादुर सिंह की हत्या को लेकर जहां लोगों में आरोपियों के लिए गुस्सा भरा है वहीं वीर बहादुर की मौत से परिवार बिखरने को लेकर सभी चिंतित हैं। उधर, वीर बहादुर की बेटी के हाथ पीले करने का उनका सपना अधूरा रह गया। पलहीपट्टी स्थित वीर बहादुर के घर पर मातम पसरा है। परिजनों ने बताया कि वीर बहादुर बाबतपुर निवासी वीरू सिंह की देखरेख में रिकवरी एजेंट का काम करता था। दो बेटियों और एक बेटे के पिता वीर बहादुर की बड़ी बेटी की शादी हो चुकी थी। इन दिनों वह छोटी बेटी की शादी के लिए लड़का खोज रहा था। वहीं, उनकी पत्नी सुमन की हालत बेसुधों जैसी हो गई है। परिवार की महिलाएं बड़ी मुश्किल से सुमन को संभाल रहीं। पोस्टमार्टम के बाद वीर बहादुर के शव की अंत्येष्टि मणिकर्णिका घाट पर की गई।

पुलिस के हिरासत में गोली मारने वाला आरोपी…

हत्या करने वाले कार सवार आरोपी को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने प्रयागराज जिले से पकड़ लिया है। रिकवरी एजेंट ने ओवरब्रिज पर जिस कार को रुकवाया था, आरोपी उसके मालिक के परिवार का अहम सदस्य है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फाइनेंस की किश्त जमा न होने पर रिकवरी एजेंट उसकी कार को खड़ा कराने की बात कह रहा था। इस पर उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल कर उसे डराने का प्रयास किया। रिकवरी एजेंट रिवॉल्वर की छीनाझपटी करने लगा तो गोली कब चल गई, इसका उसे पता नहीं लगा।  

ये हुई थी घटना…

चोलापुर थाना क्षेत्र के पलहीपट्टी का रहने वाला वीर बहादुर सिंह (48) फाइनेंस कंपनी के लिए रिकवरी एजेंट का काम करता था। रविवार की शाम वह बाबतपुर चौराहे पर अपने तीन दोस्तों के साथ खड़ा था। उसी दौरान पिंडरा की ओर से एक कार आई और बाबतपुर ओवरब्रिज की ओर बढ़ी। वीर बहादुर ने चेक किया तो उसे पता लगा कि कार की किस्त बकाया है। इस पर उसने अपने दोस्तों के साथ कार से उसका पीछा किया। बाबतपुर ओवरब्रिज पर उसने कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया। नीचे उतर कर वीर बहादुर सिंह कार की ड्राइविंग सीट के पास गया। बातचीत शुरू हुई ही थी कि गोली चलने की आवाज सुनाई दी और खून से लथपथ वीर बहादुर सिंह सड़क पर तड़पता हुआ अपने दोस्तों को दिखा। आनन-फानन उसे मलदहिया स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रयागराज में रजिस्टर्ड कार के नंबर के आधार पर फूलपुर थाने की पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, असलहे से निकली गोली वीर बहादुर की दायीं आंख के ऊपर लगी थी। उधर, इस संबंध में एडीसीपी गोमती जोन सरवनन टी ने बताया कि घटना से संबंधित अहम साक्ष्य पुलिस टीमों के हाथ लगे हैं। आरोपी और वारदात में प्रयुक्त असलहा व कार के साथ जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000