‘रिवॉल्वर रानी’ अरेस्ट, बीच बाजार बंदूक लहराना पड़ा भारी; अब खा रही जेल की हवा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में देसी बंदूक लहराने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस ने एक वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर की है। इस वीडियो में ‘लेडी डॉन’ मार्किट में अवैध बंदूक लेकर झूमती ही नजर आ रही है। इस बीच किसी ने दूर से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। यह वीडियो आते ही पुलिस एक्टिव मोड में आई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर अवैध हथियार जब्त कर लिया।

रअसल, वायरल वीडियो मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के ताहरपुर गांव का बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जानकारी 25 जनवरी को मिली थी। ताहरपुर गांव के बाजार में एक महिला देसी बंदूक लहराती हुई नजर आई थी। इस बीच एक राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते ही इस वीडियो की पूरे इलाके में चर्चा होने लगी। इसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी महिला को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

देसी बंदूक के साथ महिला अरेस्ट

इसके अलावा, वीडियो में दिख रहे हथियार को भी जब्त कर लिया है। महिला के पास बंदूक कहां से लाई और बाजार में उसे लहराने के पीछे क्या मकसद है पुलिस इन सवालों की तलाश कर रही है। आगे की तफ्तीश में भी पुलिस जुट गई है। एसपी देहात मुरादाबाद कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को मिली सूचना के आधार पर मैनाठेर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक देसी बंदूक भी बरामद हुई है।

आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, महिला के पास बंदूक कहां से और उसने क्यों इसे अपने पास रखा हुआ था। इन बातों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की त्वारित कार्रवाई की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000