सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक सिपाही की हुई मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल घायल

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बेकाबू ईको कार ने बाइक सवार पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जबकि दूसरा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना में मरने वाले सिपाही की तैनाती शाहजहांपुर में थी घायल सिपाही को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा ईको कार में सवाई ड्राइवर और दो अन्य लोग भी घायल हो गये।

शाहजहांपुर में सड़क हादसा निगोही थानाक्षेत्र के मिश्रीपुर गांव के पास हुआ। यहां अस्पताल में भर्ती एक महिला को डिलीवरी के बाद घर छोड़ने जा रही ईको कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस बाइक पर दो सिपाही सवार थे। टक्कर के बाद ईको कार भी असंतुलित हो गयी और पलट कर दूर जा गिरी। जोरदार टक्कर के कारण शाहजहांपुर के कलान थाने में तैनात सिपाही अभिषेक की मौत हो गई।

इस सड़क दुर्घटना में अमित नाम का सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके अलावा ईको कार में सवार ड्राइवर और दो अन्य लोग भी घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल सिपाही अमित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। दोनों सिपाही पीलीभीत से शाहजहांपुर की तरफ वापस लौट रहे थे। हादसे में मारा गया सिपाही अभिषेक मेरठ का रहने वाला था। पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     जम्मू में आतंकी मुठभेड़ के दौरान बिहार के जवान संतोष कुमार बलिदान, गांव में शोक की लहर     |     गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली     |     प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये     |     STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद     |     सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार     |     डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या     |     अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल     |     मुंबई से सटे कल्याण में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000