रोज की चिकचिक बनी हत्या की वजह: पति ने हंसिये से काट डाला ‘प्यार’ का गला,आरोपी देवर भी था शामिल

बरेली में प्रेम विवाह का दुखद अंत हुआ है। भाई की साली से शादी कर घरवाली बनाया, अब हत्या करने का आरोप लगा है। हवालात से लंगड़ाते हुए निकले पति ने हत्या की वजह बताई। मामले में सास-ससुर और चचिया ससुर को भी जेल भेजा गया है। बरेली के नवाबगंज में अनीता हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

पुलिस ने शनिवर को पति अनिल, देवर सचिन, सास भगवानदेई, ससुर जमुना प्रसाद और चचिया ससुर महेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया। इनमें पति और देवर पर हत्या करने और बाकी पर दहेज उत्पीड़न का आरोप है। मुख्य आरोपी अनिल हवालात से लंगड़ाते हुए बाहर आया। पांचों आरोपियों के चेहरों पर खौफ पसरा था। जमुना प्रसाद ने कहा कि बहू की करतूतों ने हमारे परिवार को बर्बाद कर दिया।

भगवानदेई की आंखें नम थीं। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के हालात, मोबाइल की कॉल डिटेल, स्थानीय लोगों से पूछताछ आदि के आधार पर पुलिस ने पूरे परिवार को आरोपी माना है। इनमें मुख्य आरोपी अनिल ही है, जिसने हंसिये से गला रेतकर अनीता की हत्या की। चूंकि अनीता स्वस्थ थी और अकेले हत्या करना मुमकिन नहीं था तो अनिल ने भाई सचिन की मदद ली।सचिन उसके हाथ पकड़कर सीने पर बैठ गया। तब अनिल ने वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह दस बजे हत्या कर दोनों भाई ताला लगाकर घर से चुपचाप निकल गए और शाम ढलने के बाद लौटे।

परिजनों ने खींच लिए थे हाथ

थाना प्रभारी अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अनीता के सास, ससुर व चचिया ससुर घटनास्थल से काफी दूर गांव में थे। उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी, लेकिन उनके तानों की वजह से भी अनिल और अनीता का परिवार बर्बाद हुआ। इसलिए उन्हें दहेज उत्पीड़न का आरोपी बनाया गया। अनिल ने पुलिस को बताया कि उनके विवाद को शांत कराने की कोशिश न तो उसके घरवालों ने की, न ही ससुरालवालों ने।उसके घरवाले इस बात से नाराज थे कि बेटे ने उनकी मर्जी से शादी क्यों नहीं की? वहीं, ससुरालवाले अनीता की जिद से हुई शादी को लेकर दूरी बनाए रखते थे।

रोज की चिकचिक बनी हत्या की वजह

सीओ ने बताया कि अनिल का फुफेरे भाई की साली अनीता से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने जिद की तो परिजनों ने उनकी शादी करा दी। इस शादी में अनीता का परिवार सिर्फ दिखावे के लिए शामिल हुआ। वहीं, नए जमाने की बहू अनीता सास-ससुर के साथ रहने और पाबंदी मानने के लिए तैयार नहीं थी। इसलिए अनिल उसे अपनी मेहनत की कमाई से कॉलोनी में बनाए घर में ले आया। यहां उसने भाई सचिन को भी साथ रख लिया।
 सीओ ने बताया कि शादी के बाद जहां खर्चे बढ़े थे, वहीं अनिल का खनन का काम भी मंदा चल रहा था। उसके सात पार्टनर में से पांच ही बचे थे। उसका विवाह से पहले का एक प्रेम प्रसंग था, जिसकी जानकारी उसने शुरू में मजाक के दौरान अनीता को दे दी थी। काम के सिलसिले में अनिल बाहर रहता तो अनीता उस पर शक करती थी। कुछ ऐसे हालात बने कि अनिल भी अनीता पर शक करने लगा। दोनों जैसे ही सामने आते, अक्सर झगड़ा होने लगता था। अनिल ने पुलिस को बताया कि वह बेहद तनाव में था और उसने उस दिन सुबह तानों से तंग होकर अनीता की हत्या कर दी।

ये है घटनाक्रम

बरेली-पीलीभीत हाईवे स्थित ओम सिटी में मंगलवार शाम घर का ताला तोड़कर अनीता का शव निकाला गया था। पास पड़े हंसिये से उसका गला काटा गया था। अनिल ने पुलिस को बताया था कि वह अनीता और परिवार कमुआ गांव के पुश्तैनी घर में रहता है। डेढ़ साल पहले उसका विवाह मोहल्ला बालाजी पुरम निवासी अनीता से हुआ था। सुबह दोनों भाई नाश्ता करके काम पर चले गए थे। लौटे तो देखा कि दरवाजे पर ताला पड़ा है। वह सोच रहे थे कि अनीता पड़ोस में गई होगी। जबकि कोई उसकी हत्या करके भाग गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000