बेरहम पिता ने 3 साल के मासूम की चाकू से गोदकर ली जान, घर के अंदर खोदी कब्र

राजस्थान में एक दिल कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेहरम पिता ने 3 साल के मासूम की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस की जांच में बेटी की कब्र भी घर के अंदर ही मिली। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की पूछताछ की जा रही है। यह घटना राजस्थान के डूंगरपुर जिले के कुआं थाना के बेडवा गांव की है। जहां पर 3 साल के बेटे आयुष की उसके पिता कानजी पारगी ने चाकू से गला रेत हत्या कर दी।

यह घटना अपने आप में कई सवाल खड़े करती है, क्या पिता को अपने बेटे की हत्या करते समय मासूम पर थोड़ी भी दया नहीं आई। आखिर बेटे ने ऐसा क्या कर दिया कि पिता को अपने ही मात्र 3 साल के बेटे की जान ले ली, हालांकि, हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ करके हत्या के पीछे की असली वजह तलाशने में जुटी हुई है।

कब और कैसे की हत्या?

थानाधिकारी सुनील चावला के अनुसार 3 साल का आयुष अपनी मां के साथ सोया हुआ था। रात के 2 बजे के करीब उसका पिता कानजी उठा और धारदार हथियार से उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। जैसे ही पूरे गांव में यह जानकारी फैली तो हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना पर छानबीन शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार मृतक आयुष के गला रेता हुआ था और शरीर पर भी चाकू से वार किए हुए थे। वहीं पुलिस को घर के अंदर भी एक कब्र खुदी हुई मिली ।आरोपी द्वारा हत्या से पहले ही प्लानिंग की आशंका सामने आई है। पुलिस ने भी आरोपी पिता को डिटेन किया है और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया की हत्या के कारणों का कोई खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000