सदर एसडीएम प्रतापगढ़ नैन्सी सिंह को अपने ही आदेश का अनुपालन कराने में पसीना छूट रहा है; पेशकार नहीं दे रहा है, तहरीर

पेशकार बड़ा या एसडीएम सदर नैन्सी सिंह का आदेश बड़ा…???

एसडीएम सदर नैन्सी सिंह अपने ऐतिहासिक फैसला पर नहीं करा सकी अमल, कूट रचित प्रविष्टि हेतु मुकदमा दर्ज कराने का दिया था, आदेश

प्रतापगढ़। एसडीएम सदर कोर्ट में विचाराधीन वाद संख्या- टी202402570304326 चन्द्रनाथ बनाम सरकार अंतर्गत धारा- 38 (2) उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के तहत पारित आदेश दिनांक- 21/09/2024 पर एक एक पक्षीय आदेश पर वाज दायरा स्वीकार करने के बाद दूसरे पक्ष की दलील सुनने व समझने के बाद एसडीएम सदर ने तहसीलदार सदर से जाँच कराई तो पूर्व तहसीलदार सदर की आख्या फेंक निकली, जिसके बाद एसडीएम सदर नैन्सी सिंह ने आदेश दिनांक- 21/09/2024 को शून्य घोषित कर दिया और कूटरचित प्रविष्टि हेतु मुकदमा दर्ज कराने का आदेश भी जारी कर दिया। आदेश हुए एक माह हो गए, परन्तु मुकदमा तो दूर पेशकार द्वारा तहरीर ही नहीं दी गई।

पेशकार द्वारा एसडीएम सदर के आदेश की अवहेलना करने के विरुद्ध नहीं हुई अभी तक कोई कार्यवाही… 

कोतवाली नगर के सिविल लाइन पुलिस चौकी क्षेत्र के कटरा रोड़ स्थित आईटीआई कॉलेज के सामने वेशकीमती भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कूट रचना करके अपने हक में आदेश कराने वाले षड्यंत्रकारियों की ब्यूह रचना तो ध्वस्त हुई, परन्तु वर्तमान एसडीएम सदर नैंसी सिंह के द्वारा पारित आदेश को उनका ही पेशकार मानने के लिए तैयार नहीं है। तभी तो दिनांक- 19/02/2026 के आदेश को आज एक माह बीत गए, परन्तु पेशकार द्वारा एक अदद तहरीर कोतवाली नगर में नहीं दी गई, जबकि दोनों के बीच चंद कदम की दूरी है। तहसील सदर और कोतवाली नगर का  कैम्पस एक ही है। बड़ा सवाल यही है कि आखिर एसडीएम के आदेश का पालन उनका ही पेशकार क्यों नहीं कर रहा है ?

भूमाफियाओं का खौफ है अथवा राजस्व पेशकार की भी भूमिका है, संदेहास्पद…

एसडीएम सदर ने अपने आदेश में दिखा है कि सदर तहसील के ग्राम सगरा में वर्तमान खतौनी 1425-1430 फसली के खाता खतौनी संख्या- 51की गाटा संख्या- 456/0.295 हेक्टेयर पर चन्द्रनाथ सुत स्व. श्याम सुंदर निवासी पूरे गरीबदास परगना व तहसील सदर, जनपद- प्रतापगढ़ का नाम निरस्त किया जाता है तथा न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर, प्रतापगढ़ में विचाराधीन वाद संख्या- टी202402570304326 चन्द्रनाथ बनाम सरकार अंतर्गत धारा- 38 (2) उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 का आदेश दिनांक- 21/09/2024 शून्य घोषित किया जाता है। परवाना अमलदरामद जारी हो।

जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को भी है, सम्पूर्ण प्रकरण की जानकारी, फिर भी नहीं ले रहे हैं, कोई एक्शन…

कूट रचना के जरिये पूर्व एसडीएम सदर उदय भान सिंह द्वारा जारी आदेश को कई दिनों के मंथन के बाद वर्तमान एसडीएम सदर नैंसी सिंह ने शून्य घोषित करने पर बाध्य हुई। राजस्व पेशकार न्यायालय उपजिलाधिकारी सदर, प्रतापगढ़ को आदेशित किया जाता है कि कूटरचित प्रविष्टि हेतु दोषी प्रतिवादी तथा सम्बंधित राजस्व कर्मचारियों/अधिकारियों के विरुद्ध आपराधिक वाद पंजीकृत कराते हुए सम्बंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु आख्या अधोहस्ताक्षरी से हस्ताक्षरित करवाकर जिलाधिकारी महोदय प्रतापगढ़ को प्रेषित की जाय। पत्रावली वाद आवश्यक कार्यवाही संचित अभिलेखागार हो। परन्तु एक माह बीत जाने के बाद भी पेशकार ने कोतवाली में एक अदद तहरीर तक नहीं दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     छुट्टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्याः ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा     |     सदर एसडीएम प्रतापगढ़ नैन्सी सिंह को अपने ही आदेश का अनुपालन कराने में पसीना छूट रहा है; पेशकार नहीं दे रहा है, तहरीर     |     बच्ची की हत्या, न्यूड लाश खेत में दफनाई: पड़ोसी ने रेप के बाद दबाया गला, भीड़ ने घर फूंकने की कोशिश की     |     प्यार के लिए की बगावत, जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई, 9 महीने की बच्ची बनी मां की शादी की गवाह; गजब है कहानी     |     7 साल तक रेप, दूसरी शादी: अब टीचर ने छात्रा को तीसरी मंजिल से फेंका; दिल दहला देगी कहानी     |     माँ की क्रूरता : 2 साल के मासूम को मां ने बेलन से पीटा, मार-मार कर शरीर कर दिया लाल, मौत     |     150 बिजली पोल टूटे, 25 ट्रांसफॉर्मर ठप, 16 गांवों में पसरा अंधेरा;आंधी-बारिश ने कैसे मचाया कहर?     |     हैवान बना पति: डंडे-धारदार हथियार से कर दी पत्नी की हत्या, विवाद के बाद चेहरे पर किए कई वार, आरोपी फरार     |     नहीं बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल, जुलाई के पहले हो जाएंगे प्रदेश में पंचायत चुनाव     |     प्रतापगढ़ के युवक की लखनऊ में बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या,घटना से गांव में हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000