समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर भड़के रामनगरी के संत, लतखोर बताकर शास्त्रार्थ के लिए किया आमंत्रित

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के नेता व चुनावी वैज्ञानिक स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर रामनगरी अयोध्या के संतो ने कड़ी नाराजगी जताई है। संतो ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य पहले रामचरितमानस को पढ़ें। तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को बाध्य नहीं किया जा रहा कि वह रामचरितमानस पढ़े।अगर स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस की चौपाई का एक भी अर्थ बता दें, तो मैं जानूं, अगर नहीं बता सकते हैं, तो उन्हें रामचरितमानस पर उंगली उठाने का अधिकार नहीं है।इस दौरान लतखोर शब्द का भी इस्तेमाल किया गया। परमहंस दास ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसके बाद भी उंगली उठाएंगे, तो इसका परिणाम बेहतर नहीं होगा। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य लतखोर हो चुके हैं। वह पहले भाजपा में थे, उन्हें भगाया गया तो समाजवादी पार्टी में चले गए।वह इधर से उधर घूम रहे हैं। सत्येंद्र दास ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मांग की है कि भगवान को ना मानने वाले और रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले लतखोर व्यक्ति को तत्काल सपा से बाहर निकालें,अन्यथा सपा पर भी इसका आरोप लगेगा।

भगवान राम को मानने वाले लोग आपसे दूरी कर लेंगे। सत्येंद्र दास ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को जनता ने नकार दिया है।वह चुनाव लड़े थे और हार गए हैं। भगवान राम के चरित्र का वर्णन राम चरित्र मानस में है। ऐसे आदर्श पुरुष भगवान राम के चरित्र को प्रतिबंधित करने की मांग स्वामी प्रसाद मौर्य कर रहे हैं, उनके सामान मूर्ख कोई नहीं है। परमहंस दास ने कहा कि जिसकी इच्छा हो वो रामचरितमानस पढ़े। अगर इच्छा न हो तो न पढ़े,लेकिन बिना जाने टिप्पणी नहीं करना चाहिए। मजहब और पंथ के विषय में बोलने की औकात स्वामी प्रसाद मौर्य की नहीं है। स्वामी प्रसाद मौर्य की बयानबाजी अच्छी नहीं है। परमहंस दास ने कहा कि पहले वह अपने बयान को दुरुस्त करें। अगर उनको लगता है कि वो रामचरितमानस के विषय में जानते हैं, तो मैं शास्त्रार्थ के लिए उन्हें आमंत्रित करता हूं। जहां चाहे वह शास्त्रार्थ कर सकते हैं। परमहंस दास ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिना जाने रामचरितमानस पर उंगली उठाएंगे, तो फिर उसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000