जीरो बांध पर फिसली स्कूल बस, बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे बच्चे और ड्राइवर

 महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पनियरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुअहिया में स्थित जीरो बांध पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गेहूंअना स्थित सीएसएल एकेडमी की एक स्कूल बस बच्चों को लेने जा रही थी, तभी अचानक बारिश के कारण बांध की चिकनी मिट्टी गीली और फिसलन भरी हो गई। इस वजह से बस अनियंत्रित होकर फिसल गई और बंधे से नीचे पानी के किनारे चली गई।

बस में उस समय केवल दो छात्र सवार थे और बस चालक वाहन को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रहा था, लेकिन गीली मिट्टी के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया। बस बांध की ढलान पर फिसलते हुए नीचे जा पहुंची, लेकिन सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई। बस में मौजूद दोनों छात्र और चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटनास्थल पर जुटे लोग

घटना के तुरंत बाद आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता और ईश्वर की कृपा से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग पहले से ही संकरी और अस्थाई स्थिति में है, जिस पर बारिश के समय फिसलन बहुत बढ़ जाती है। इसके बावजूद स्कूल वाहन नियमित रूप से इसी रास्ते से गुजरते हैं, जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है।

अभिभावकों ने जताई चिंता

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और अभिभावकों में चिंता देखी जा रही है। स्थानीय निवासियों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि जीरो बांध के इस रास्ते को पक्का किया जाए और यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल, मार्ग पहले से ही संकरी और अस्थाई स्थिति में है, इस कारण बारिश के समय फिसलन बहुत बढ़ जाती है और हादसे का खतरा बना रहता है। वहीं, स्कूल प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए वे भी भविष्य में परिवहन के लिए सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग चुनेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000