दर्दनाक सड़क हादसा; परीक्षा देने जा रहे स्कूटी सवार युवकों को ट्रेलर ने रौंदा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के यादव बस्ती के समीप ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दो युवकों को रौंद दिया। इस दौरान स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने ढाई घंटे तक मार्ग जाम किए रखा।

ये है पूरा मामला…

रामवृक्ष का पूरा रेवतीपुर निवासी उपेंद्र यादव (20) अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से अपने चचेरे भाई गोलू यादव (17) के साथ बिहार स्थित पटना में परीक्षा देने जा रहे थे, तभी घर के सामने ताड़ीघाट बारा मार्ग 124 सी पर बारा की तरफ जा रही टेलर की चपेट गए। बताते हैं कि ट्रेलर बाइक को टक्कर मारते हुए खड़े ट्रैक्टर में जाकर भिड़ा।

घटना के दौरान स्कूटी सवार उपेंद्र की मौत हो गई। जबकि गोलू यादव घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाया गया। जहां से सदर अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया गया।

करीब चार घंटे बाधित रहा रास्ता…

हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक उपेंद्र की मां गीता देवी और अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

आश्वासन मिलने के बाद पुलिस को सौंपा शव

घटना की सूचना पर एसडीएम लोकेश कुमार, सीओ रामकृष्ण तिवारी सहित सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों को काफी समझा-बुझाकर शांत कराया। आश्वासन मिलने के बाद परिजन शव को पुलिस को सौंपने को राजी हुए। मृतक उपेंद्र के पिता मन्नू यादव ने बताया कि उपेंद्र उनका एकलौता बेटा था। वह बीए का छात्र था और एनसीसी में भी दाखिला लिया था। उन्होंने बिलखते हुए कहा कि परिवार का चिराग बुझ गया। एसडीएम लोकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000